‘ज्वेल थीफ’ में काम कर खुश हैं निकिता दत्ता, अपने किरदार को लेकर उत्साह और अनुभव किए साझा 

सैफ अली खान, जयदीप अहलावत और कुणाल कपूर की अहम भूमिका

‘ज्वेल थीफ’ में काम कर खुश हैं निकिता दत्ता, अपने किरदार को लेकर उत्साह और अनुभव किए साझा 

अभिनेत्री निकिता दत्ता फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ में काम कर बेहद खुश है।

मुंबई। अभिनेत्री निकिता दत्ता फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ में काम कर बेहद खुश है। ‘ज्वेल थीफ : द हीस्ट बिगिन्स’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस दौरान निकिता दत्ता ने इस फिल्म में अपने किरदार को लेकर उत्साह और अनुभव साझा किए। इस फिल्म का निर्माण सिद्धार्थ आनंद और ममता आनंद ने किया है, जबकि निर्देशक रॉबी ग्रेवाल एवं कूकी गुलाटी हैं। इस फिल्म में सैफ अली खान, जयदीप अहलावत और कुणाल कपूर भी अहम किरदारों में नजर आयेंगे।

निकिता ने बताया, मैं सिद्धार्थ आनंद की दुनिया का हिस्सा बनी हूं और मुझे लगता है कि एक अभिनेत्री के तौर पर यह बहुत बड़ी बात है। सच कहूं तो, मैंने कभी क्लासिक बॉलीवुड हीरोइन बनने वाला टैग महसूस नहीं किया था, लेकिन मुझे यह मौका मिला कि मैं एक क्लासिक बॉलीवुड हीरोइन का किरदार निभा सकूं और मैं ऐसा सिर्फ इसलिए नहीं कह रही क्योंकि, फिल्म में आप मुझे डांस करते देखेंगे, बल्कि पूरी तरह से जो हीरोइन वाली फीलिंग होती है, वो इस फिल्म से मुझे मिली है। ‘ज्वेल थीफ’ 500 करोड़ के हीरे की चोरी की कहानी है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 25 अप्रैल को रिलीज होगी।

 

Read More कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने अपनी शादी के लिए चुना आधुनिक और सादगी भरा जश्न, समारोह में आत्मीयता और अपनेपन पर विशेष जोर

 

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग
मुद्दे को लेकर पार्टी कार्यकर्ता पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस नेताओं और विधायकों के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे...
Weather Update : प्रदेश में फिर बारिश के आसार, धीरे-धीरे कम होगा सर्दी का असर  
इंटरनेशनल मार्केट की गिरावट का असर : सोना और चांदी कमजोर, जानें कितने गिरे भाव
मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन : किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के किए फैसले, संबंधित फाइलों पर किए हस्ताक्षर
किसान सारथी 2.0 संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यशाला : डिजिटल कृषि को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को घर बैठे उपलब्ध होगी उन्नत तकनीकी जानकारी
छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक विकास के अपार अवसर, उद्यमियों को मिला न्योता
किसानों के लिए आमदनी की असीम संभावनाओं के द्वार खोलेगा आंवला, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन और प्रदर्शनी होगी