फिल्म द बंगाल फाइल्स में पल्लवी जोशी ने निभाया 100 साल की महिला का किरदार

हर एक को सच्चाई से दिखाना उनके लिए एक बड़ी चुनौती

फिल्म द बंगाल फाइल्स में पल्लवी जोशी ने निभाया 100 साल की महिला का किरदार

हर दिन मैं मां भारती के किरदार और उनकी डिमेंशिया को लेकर काम करती रही, जब तक कि वो मेरी आदत में शामिल नहीं हो गया।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री पल्लवी जोशी ने अपनी आने वाली फिल्म द बंगाल फाइल्स  में 100 साल की महिला का किरदार निभाया है। पल्लवी जोशी अब द बंगाल फाइल्स से स्क्रीन पर दमदार वापसी कर रही हैं। इस फिल्म में उनका अहम रोल है और इसे निर्देशित किया है विवेक रंजन अग्निहोत्री ने। फिल्म को अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म भारत के इतिहास के कुछ ऐसे पहलुओं को सामने लाएगी, जिन पर अब तक ज्यादा बात नहीं हुई है। विवेक की पिछली फिल्मों की तरह इसमें भी समाज से जुड़ी कहानियों को मजबूती से दिखाया गया है। पल्लवी, जो हमेशा गहराई और भावनाओं से भरे किरदारों के लिए जानी जाती हैं, इस बार मां भारती का रोल निभा रही हैं। ये किरदार देश की ममता, मासूमियत और जज्बे का प्रतीक है। लेकिन इस रोल को पर्दे पर उतारना आसान नहीं था, क्योंकि इसमें भावनाओं की कई परतें हैं और हर एक को सच्चाई से दिखाना उनके लिए एक बड़ी चुनौती थी।

पल्लवी जोशी ने बताया, ये मेरी जिंदगी के सबसे मुश्किल रोल्स में से एक था। बूढ़ा दिखना आसान नहीं होता। ज्यादातर प्रोस्थेटिक्स से मैं डरावनी लग रही थी, जबकि हमें एक ऐसा चेहरा चाहिए था जो मासूम और प्यारा लगे। मां भारती को गर्मजोशी और अपनापन दिखाना था। पल्लवी जोशी ने कहा, मेरे पास बस एक ही रेफऱेंस था, मेरी दादी। मुझे वो बहुत बूढ़ी याद हैं लेकिन उतनी ही प्यारी भी। हमने इस लुक पर करीब छह महीने तक काम किया। इस दौरान मैंने स्किन केयर पूरी तरह छोड़ दी ताकि मेरी त्वचा रूखी दिखे। हर दिन मैं मां भारती के किरदार और उनकी डिमेंशिया को लेकर काम करती रही, जब तक कि वो मेरी आदत में शामिल नहीं हो गया।

हमारी टेक्निकल टीम ने भी इस लुक और रोल को रियल बनाने में पूरा साथ दिया। और जो आखिरी नतीजा आया है, वो सबके सामने है। द बंगाल फाइल्स को लिखा है विवेक रंजन अग्निहोत्री ने और इसे प्रोड्यूस किया है अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार नजर आएंगे। तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा  द्वारा पेश की जा रही यह फिल्म, विवेक की'फाइल्स ट्रिलॉजी का हिस्सा है, जिसमें पहले द कश्मीर फाइल्स और द ताशकंद फाइल्स आ चुकी हैं। द बंगाल फाइल्स 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

विधानसभा में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अनुदान मांगों पर बहस : बीजेपी विधायक कालीचरण सराफ ने दिए अहम सुझाव, कहा- डॉक्टरों की पहली पोस्टिंग गांवों में अनिवार्य हो विधानसभा में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अनुदान मांगों पर बहस : बीजेपी विधायक कालीचरण सराफ ने दिए अहम सुझाव, कहा- डॉक्टरों की पहली पोस्टिंग गांवों में अनिवार्य हो
विधानसभा में बुधवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अनुदान मांगों पर बहस की शुरुआत करते हुए बीजेपी विधायक कालीचरण...
बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा ऐलान: 2027 में अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी पार्टी, विपक्षी दलों पर बोला जमकर हमला
सलमान खान के पिता सलीम खान को ब्रेन हैमरेज : लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी
कनाडाई पीएम मार्क कार्नी ने की देश की पहली रक्षा औद्योगिक रणनीति की घोषणा, आधुनिकीकरण को प्राथमिकता देने पर जोर 
एआई इम्पैक्ट समिट की बढ़ी तारीख : अब 21 फरवरी तक चलेगा एक्सपो, समिट में एआई रोबोट के डांस सहित कई इनोवेशन बने आकर्षण का केंद्र 
जयपुर सहित प्रदेश के कई शहरों में आयकर छापेमारी, कान्हा रेस्टोरेंट ग्रुप पर हो रही कारवाई
कोर्टेवा और बीएएसएफ ने सरसों उत्पादन बढ़ाने के लिए पेश की नई तकनीक, खाद्य तेलों में भारत की आत्मनिर्भरता के लिए बेहद महत्वपूर्ण