पारुल गुलाटी ने कान्स में अपनी पहली उपस्थिति को दमदार फैशन स्टेटमेंट के साथ किया पूरा

अभिनेत्री बनने के सपने को छोडऩे के बेहद करीब

पारुल गुलाटी ने कान्स में अपनी पहली उपस्थिति को दमदार फैशन स्टेटमेंट के साथ किया पूरा

यह मेटालिक और पारदर्शी साड़ी उनके शरीर से इस तरह सटी हुई थी जैसे दूसरी त्वचा हो।

मुंबई। अभिनेत्री और उद्यमी पारुल गुलाटी ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में अपनी पहली उपस्थिति को एक दमदार और अनोखे फैशन स्टेटमेंट के साथ पूरा किया।  हेयर एक्सटेंशन ब्रांड की मालकिन होने के नाते, पारुल ने अपने अनोखे अंदाज से ग्लोबल मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। पिछले हफ्ते उन्होंने एक ऐसा बोल्ड आउटफिट पहना था जो पूरी तरह से इंसानी बालों से बना था। यह उनके ब्रांड और उद्यमी यात्रा को समर्पित एक अनूठा विचार था। इस लुक ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में ला दिया। अपने समापन लुक के लिए पारुल ने पारंपरिक भारतीय साड़ी को एक बिल्कुल नए और भविष्यवादी अंदाज में पेश किया। मोहित राय द्वारा स्टाइल की गई और रिद्धि बंसल द्वारा डिजाइन की गई यह खास बनारसी टिशू साड़ी रेजनि में डुबोई गई थी जिससे यह एक स्कल्प्टेड गीले लुक का आभास देती है। यह मेटालिक और पारदर्शी साड़ी उनके शरीर से इस तरह सटी हुई थी जैसे दूसरी त्वचा हो। यह परंपरा और फ्यूचर का बेहतरीन मेल था।

कान्स में अपने अनुभव को साझा करते हुए पारुल ने कहा साल 2020 में जब पूरी दुनिया में कोविड फैला तब इसका असर मेरे अभिनय करियर पर भी पड़ा। मैं अपने सबसे बड़े सपने एक सफल अभिनेत्री बनने के सपने को छोडऩे के बेहद करीब थी। उस समय मैं बार-बार ला ला लैंड फिल्म देखती थी। वह मेरी सबसे पसंदीदा फिल्म है और एमा स्टोन मेरी सबसे पसंदीदा अभिनेत्री हैं।कान्स में एक थिएटर के अंदर बैठकर एमा को एग्टिंन में देखना और उसी हवा में सांस लेना जिसमें वह थीं जिसने अनजाने में मेरे सबसे मुश्किल समय में मुझे सहारा दिया। यह मेरे लिए बेहद खास अनुभव था। यह सिर्फ एक फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं थी, यह एक याद थी कि मैंने अपने सपने को सच होते देखने तक हार नहीं मानी।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग
मुद्दे को लेकर पार्टी कार्यकर्ता पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस नेताओं और विधायकों के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे...
Weather Update : प्रदेश में फिर बारिश के आसार, धीरे-धीरे कम होगा सर्दी का असर  
इंटरनेशनल मार्केट की गिरावट का असर : सोना और चांदी कमजोर, जानें कितने गिरे भाव
मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन : किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के किए फैसले, संबंधित फाइलों पर किए हस्ताक्षर
किसान सारथी 2.0 संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यशाला : डिजिटल कृषि को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को घर बैठे उपलब्ध होगी उन्नत तकनीकी जानकारी
छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक विकास के अपार अवसर, उद्यमियों को मिला न्योता
किसानों के लिए आमदनी की असीम संभावनाओं के द्वार खोलेगा आंवला, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन और प्रदर्शनी होगी