Pardo Alla Carriera Award से सम्मानित हुये शाहरूख खान

Pardo Alla Carriera Award से सम्मानित हुये शाहरूख खान

शाहरूख खान ने कहा कि यह अवार्ड मुझे इसलिए मिला है क्योंकि मैं दुनिया का सबसे मजेदार इंसान हूं।

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान को लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल, 2024 में पार्डो अल्ला कैरिएरा अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल का आयोजन स्विटजरलैंड में हुआ। शाहरूख खान को सिनेमा में उनके योगदान के लिए पार्डो अल्ला कैरिएरा अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर शाहरूख ने कहा कि लोनार्को में बेहद खूबसूरत, कल्चरल और हॉट शाम है और मेरा यहां तहे दिल से स्वागत करने के लिए आप सबका शुक्रिया। मैं ये मानता हूं कि सिनेमा प्रभावित करने वाला एक आर्टिस्टिक मीडियम हैं। मैं खुशनसीब हूं कि मैं इस फील्ड का हिस्सा बन सका। इस जर्नी ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है।कला जीवन को सबसे ऊपर रखने का कार्य है। यह हर मानव निर्मित सीमा से परे मुक्ति के स्थान पर जाती है। इसे राजनीतिक होने की जरूरत नहीं है। इसे विवादास्पद होने की जरूरत नहीं है। इसे उपदेश देने की जरूरत नहीं है। इसे बौद्धिक होने की जरूरत नहीं है। इसे नैतिकता की जरूरत नहीं हैं।  प्यार के बिना क्रिएटिविटी नहीं है। ये वो भाषा है, जो सभी भाषाओं से ऊपर है। इसलिए क्रिएटिविटी, प्यार और मुझे अपनेपन का एहसास कराना, सब एक ही बात है। मैं विलेन हूं, चैंप रहा हूं, सुपरहीरो रहा हूं, जीरो रहा हूं, रिजेक्टेड फैन रहा हूं और प्रेमी रहा हूं। यह अवार्ड मुझे इसलिए मिला है क्योंकि मैं दुनिया का सबसे मजेदार इंसान हूं। मैं अपने दिल की गहराइयों से और पूरे भारत की तरफ से आपको धन्यवाद देना चाहता हूं। नमस्कार और धन्यवाद। भगवान आप सबका भला करें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर