Brahmastra Part 2 की शूटिंग 2024 के अंत या 2025 की शुरूआत में शुरू होगी: रणबीर कपूर

कहा- आने वाला पार्ट 2 पहले पार्ट से 10 गुना बड़ा है

Brahmastra Part 2 की शूटिंग 2024 के अंत या 2025 की शुरूआत में शुरू होगी: रणबीर कपूर
रणबीर कपूर ने बताया कि, फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। हम हर समय इस पर काम कर रहे हैं। अभी पिछले हफ्ते ही  अयान मुखर्जी ने मुझे फिल्म की कहानी सुनाई थी।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 की शूटिंग साल 2024 के अंत या साल 2025 की शुरूआत में शुरू होगी।

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म ब्रह्मास्त्र 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर ,आलिया भट्ट अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, डिंपल कपाड़िया, नागार्जुन अक्किनेनी की अहम भूमिका थी। शाहरुख खान कैमियो के तौर पर नजर आए थे। रणबीर कपूर ने ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 को लेकर दिया अपडेट दिया है।

रणबीर कपूर ने बताया कि, फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। हम हर समय इस पर काम कर रहे हैं। अभी पिछले हफ्ते ही  अयान मुखर्जी ने मुझे फिल्म की कहानी सुनाई थी। आने वाला पार्ट 2 पहले पार्ट से 10 गुना बड़ा है। रणबीर कपूर ने बताया कि, ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 की शूटिंग साल 2024 के अंत या फिर साल 2025 की शुरुआत में शुरू करेंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत
हाथीगांव में गणेश चतुर्थी पर हाथियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए विशेष चिकित्सा शिविर शुरू। देशभर से आए विशेषज्ञ...
झालावाड़ में कांग्रेस को मिला स्पष्ट बहुमत : हाड़ौती में कमल खिला, कोटा निगम सहित बूंदी में बोर्ड बनने की संभावना
तीन वार्डों में मतगणना रुकी, निर्दलीय प्रत्याशियों ने दिया धरना
झालावाड़ जिले में चार-चार नगर पालिकाओं में भाजपा और कांग्रेस का परचम
नगर निकाय चुनाव : सांगोद में बना भाजपा का बोर्ड
दक्षिण अफ्रीका में भीषण सड़क हादसा : तीन वाहनों की टक्कर में 21 लोगों की मौत, कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव