इंडियन पुलिस फोर्स में सिद्धार्थ मल्होत्रा, विवेक ओबेरॉय के साथ अच्छी केमेस्ट्री :शिल्पा शेट्टी

19 जनवरी 2024 को होगी रिलीज

इंडियन पुलिस फोर्स में सिद्धार्थ मल्होत्रा, विवेक ओबेरॉय के साथ अच्छी केमेस्ट्री :शिल्पा शेट्टी

रोहित शेट्टी की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ऑबराय नजर आने वाले हैं।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का कहना है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय के साथ उनकी बहुत अच्छी केमेस्ट्री है जो उनकी आने वाली वेबसीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आयेगी।

रोहित शेट्टी की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ऑबराय नजर आने वाले हैं। शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक इंटरैक्टिव सेशन के दौरान अपने सह-कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय के साथ काम करने के अपने अनुभव को शेयर किया है।

शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनीङ्क्षथग सेशन आयोजित किया, जहां एक प्रशंसक ने उनसे सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय के साथ काम करने के उनके अनुभव के बारे में पूछा। शिल्पा ने जवाब में कहा,यह एक अद्भुत अनुभव था। सिड और विवेक दोनों अभिनेताओं के साथ मेरी पहली आउङ्क्षटग। दोनों बहुत अलग हैं। सिड काम से काम रखता है। वो जैसा दिखता है वैसा ही है। मुझे वो पसंद है। उसकी खासियत ये है कि वो अपने आप को एक पल में बदल सकता है। विवेक और मैं एक-दूसरे को सालों से जानते हैं। इसलिए, हम बस एक साथ बैठते हैं और बात करते हैं। लेकिन एक बात जो दोनों अभिनेताओं के साथ कॉमन रही वह यह थी कि उन्होंने वही किया जो उनसे कहा गया था। मुझे लगता है कि हम तीनों के बीच बहुत अच्छी केमिस्ट्री है जो इंडियन पुलिस फोर्स में देखने को मिलती है।

इंडियन पुलिस फोर्स 19 जनवरी 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जायेगी।

Read More 25 साल से कहीं बाहर डिनर पर नहीं गए सलमान खान : किया चौंकाने वाला खुलासा, जानें अभिनेता ने क्या कहा 

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प