75 वर्ष के हुए रजनीकांत : बस कंडक्टर का किया काम, फिल्म ‘अपूर्वा रागांगल’ से रखा सिनेमा की दुनिया में कदम, जानें कौन सी फिल्म ने बनाया सुपरस्टार 

बचपन के दिनों से ही फिल्म अभिनेता बनना चाहते थे

75 वर्ष के हुए रजनीकांत : बस कंडक्टर का किया काम, फिल्म ‘अपूर्वा रागांगल’ से रखा सिनेमा की दुनिया में कदम, जानें कौन सी फिल्म ने बनाया सुपरस्टार 

दक्षिण भारतीय सिनेमा के महानायक रजनीकांत 75 वर्ष के हो गए। बंगलुरू में जन्में शिवाजी राव गायकवाड़ ने परिवार की मदद के लिए मजदूरी और बस कंडक्टर के रूप में काम किया, फिर 1973 में एक्टिंग की पढ़ाई की। 1975 में ‘अपूर्वा रागांगल’ से डेब्यू, ‘भैरवी’, ‘बिल्ला’ और ‘अंधा कानून’ जैसी फिल्मों ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया।

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत 75 वर्ष के हो गए। 12 दिसंबर 1950 को बंगलुरू में जन्में रजनीकांत मूल नाम शिवाजी राव गायकवाड़ बचपन के दिनों से ही फिल्म अभिनेता बनना चाहते थे। रजनीकांत ने परिवार की मदद करने के लिए कारपेंटर से लेकर कुली तक का काम किया। इसी बीच उनका झुकाव सिनेमा की तरफ बना रहा। वह अक्सर स्कूल प्ले में हिस्सा लेते थे। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद रजनीकांत ने बंगलुरू ट्रांसपोर्ट सर्विस में बतौर बस कंडक्टर काम करना शुरू कर दिया।

रजनीकांत की फिल्मों में दिलचस्पी थी और वह एक्टिंग करना चाहते थे। इसी शौक की वजह से उन्होंने 1973 में मद्रास फिल्म इंस्टीट्यूट से एक्टिंग में डिप्लोमा लिया। रजनीकांत कंडक्टरगिरी करते देख सिगरेट उछाल कर पीना, गॉगल के साथ खेलना करते रहते थे। वह एक नाटक के मंचन के दौरान फिल्म निर्देशक के. बालाचंदर से मिले और उनके समक्ष उनकी तमिल फिल्म में अभिनय करने का प्रस्ताव रखा।

वर्ष 1975 में के.बालचंद्र के निर्देशन में बनी तमिल फिल्म ‘अपूर्वा रागांगल’ से रजनीकांत ने अपने सिनेमा करियर की शुरूआत की। इस फिल्म में कमल हसन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वर्ष 1978 में प्रदर्शित तमिल फिल्म ‘भैरवी’ में रजनीकांत को बतौर मुख्य अभिनेता के रूप में पहली बार काम करने का अवसर मिला। यह फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई, साथ हीं रजनीकांत भी सुपरस्टार बन गए। वर्ष 1980 में रजनीकांत की एक और सुपरहिट फिल्म ‘बिल्ला’ प्रदर्शित हुई। ‘बिल्ला’ अमिताभ की सुपरहिट फिल्म ‘डॉन’ की रिमेक थी।

वर्ष 1983 में प्रदर्शित फिल्म ‘अंधा कानून’ के जरिए रजनीकांत ने बॉलीवुड में भी कदम रख दिया। इस फिल्म में रजनीकांत की भूमिका ग्रे शेडस लिए हुए थी। दर्शकों को रजनीकांत का अंदाज काफी पसंद आया। ‘अंधा कानून’ टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई। इसी दौरान रजनीकांत ने ‘जॉन जॉनी जर्नादन’ में तिहरी भूमिका निभाई, हालांकि यह फिल्म टिकट खिड़की पर कोई करिश्मा नहीं दिखा सकी।

Read More अनुपम खेर ने अपनी आने वाली फिल्म को लेकर दी बड़ी अपडेट, कहा- फिल्म ‘खोसला का घोसला’ का सीक्वल शानदार होगा 

 

Read More करूर भगदड़ मामला: तमिल सुपरस्टार विजय पहुंचे सीबीआई मुख्यालय, पूछताछ जारी

Read More ‘बार्डर 2’ की रिलीज से पहले अहान शेट्टी ने अपने फिल्मी सफर को किया याद, जानें अभिनेता ने क्या कहा 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख समेत पांच गिरफ्तार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख समेत पांच गिरफ्तार
एसओजी एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि सुपरवाइजर महिला अधिकारिता सीधी भर्ती परीक्षा-2018, प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा-2018 एवं कृषि पर्यवेक्षक...
गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा