सोनम कपूर ने ‘डिओर ऑटम शो 2025’ में बिखेरा जलवा, शो में भाग लेने वाली एकमात्र बॉलीवुड स्टार रहीं

अभिनेत्री ने डियोर प्री-फॉल 2025 के शानदार परिधान में शिरकत की 

सोनम कपूर ने ‘डिओर ऑटम शो 2025’ में बिखेरा जलवा, शो में भाग लेने वाली एकमात्र बॉलीवुड स्टार रहीं

बॉलीवुड अभिनेत्री और ग्लोबल फैशन आइकन सोनम कपूर ने ‘डियोर ऑटम शो 2025’ में अपनी मौजूदगी से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

क्योटो। बॉलीवुड अभिनेत्री और ग्लोबल फैशन आइकन सोनम कपूर ने ‘डियोर ऑटम शो 2025’ में अपनी मौजूदगी से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

जापान की सांस्कृतिक राजधानी क्योटो में आयोजित इस शो में सोनम ने डियोर प्री-फॉल 2025 के शानदार परिधान में शिरकत की और अपने अंदाज में गरिमा व स्टाइल का संगम प्रस्तुत किया। वह इस शो में भाग लेने वाली एकमात्र बॉलीवुड स्टार रहीं।

डियोर की ब्रांड एम्बेसडर के रूप में, सोनम कपूर ने एक बार फिर अपनी विशिष्ट एलिगेंस और सादगी का परिचय दिया। यह शो क्योटो के प्रसिद्ध टो-जी मंदिर में आयोजित किया गया, जिसमें सोनम कई प्रतिष्ठित मेहमानों के साथ शामिल हुईं।

सोनम को उनकी बहन रिया कपूर ने स्टाइल किया था। उन्होंने अपनी डियोर लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिन्हें फैशन क्रिटिक्स और फैन्स से काफी सराहना मिली। इस शो में भाग लेने पर सोनम कपूर ने कहा- जापान हमेशा मेरे दिल के बेहद करीब रहा है। शादी के बाद मैं अपने पति के साथ क्योटो कई बार आई हूं और यहां के लोगों की गर्मजोशी और अपनापन महसूस किया है। इस साल डियोर एम्बेसडर के तौर पर लौटना मेरे लिए और भी खास है।

Read More ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल : कमाई हुई 350 करोड़ के पार, क्रिटिक्स और दर्शकों की पसंद बनी फिल्म 

 

Read More बिग बॉस 19 की सक्सेस पार्टी : सलमान खान ने की धमाकेदार एंट्री, गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट सहित अन्य कंटेस्टेंट्स हुए शामिल 

Read More ऋतिक रोशन और अक्षय कुमार ने की फिल्म ‘धुरंधर’ की तारीफ : फिल्म को लेकर अपने विचार शेयर किए, जानें अभिनेताओं ने क्या कहा 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

घने कोहरे से उत्तर, पूर्वी भारत में उड़ानें प्रभावित, एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी घने कोहरे से उत्तर, पूर्वी भारत में उड़ानें प्रभावित, एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी
घने कोहरे और खराब दृश्यता से दिल्ली, चंडीगढ़ व पटना समेत कई हवाई अड्डों पर उड़ानें प्रभावित हुई हैं। एयर...
कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती मनाई, कार्यालयों में आयोजित किए गए कार्यक्रम
ईडी ने अंतरराष्ट्रीय तस्कर हकीमजादा के आतंकवाद नेटवर्क का​ किया खुलासा, आरोपपत्र दायर
मांगरोल में रिश्तों का खून : पारिवारिक कलह में बेटे ने बाप को धारदार हथियार से वार का मार डाला, दोनों के बीच लम्बे समय से चल रहा था विवाद
काम और जीवन के संतुलन की नई जरूरत
एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों की महापंचायत, फैक्ट्री हटने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
दिल्ली प्रदूषण संकट पर लोकसभा में आज होगी चर्चा, प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी शुरूआत