अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गॉड 2 का टीजर रिलीज

ओह माय गॉड 2 का निर्देशन अमित राय ने किया है

अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गॉड 2 का टीजर रिलीज

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर फिल्म का टीजर रिलीज किया है। इसे शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा,रख विश्वास।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ओह माय गॉड 2 का टीजर रिलीज हो गया है। अक्षय कुमार इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म ओह माय गॉड के सीक्वल ओह माय गॉड 2 में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय के साथ पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी मुख्य किरदार में हैं। फिल्म ओह माय गॉड 2 , का टीजर रिलीज हो गया है। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर फिल्म का टीजर रिलीज किया है। इसे शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा,रख विश्वास।

टीजर की शुरुआत होती है पंकज त्रिपाठी से। बैकग्राउंड में कहा जाता है-'ईश्वर है या नहीं, इसका प्रमाण इंसान आस्तिक या नास्तिक होकर दे सकता है। पर भगवान अपने बनाए हुए बंदों में कभी भेद नहीं करते हैं। फिर चाहे वह नास्तिक कांजीलाल मेहता हो या फिर आस्तिक कांति शरण। तकलीफ में लगाई हुई पुकार उसे हमेशा अपने बंदों तक खींच ही लाती है। टीजर में यह भी दिखाया गया कि पंकज त्रिपाठी का परिवार प्रॉब्लम में है। इसके बाद अक्षय कुमार भगवान शिव बनकर एंट्री करते हैं और पंकज त्रिपाठी पर अपनी कृपा बरसाते हैं। अक्षय कहते हैं, रख विश्वास, तू है शिव का दास।

ओह माय गॉड 2 का निर्देशन अमित राय ने किया है। इस फिल्म के निर्माता अश्विन वर्दे, वायकॉम 18 और जियो स्टूडियो हैं। फिल्म ओह माय गॉड 2 , 11 अगस्त को रिलीज होगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोतीदुगरी गणेश मंदिर में की पूजा-अर्चना, जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए व्यक्त किया आभार राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोतीदुगरी गणेश मंदिर में की पूजा-अर्चना, जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए व्यक्त किया आभार
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को मोतीदुगरी गणेश मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री...
दिल्ली में घने कोहरे से हवाई यातायात प्रभावित, चार फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
एसआई पेपर लीक : 3 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर और डमी कैंडिडेट वीडीओ गिरफ्तार, सेल्फ सरेंडर की अपील
हाईवे पर 6 गाड़ियां भिड़ीं : महिला सहित चार यात्रियों की मौत, नहीं हो पाई मृतकों की शिनाख्त ; कई घायल उदयपुर रेफर
पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग