Jaan Da Song: तेजस का गाना जान दा रिलीज
फिल्म 27 अक्टूबर को रिलीज होगी
अरिजीत सिंह द्वारा गाए गए गाना जान दा में वरुण मित्रा और कंगना रनौत नजर आ रही हैं।
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और अभिनेता वरुण मित्रा की आने वाली फिल्म तेजस का गाना जान दा रिलीज हो गया है। अरिजीत सिंह द्वारा गाए गए गाना जान दा में वरुण मित्रा और कंगना रनौत नजर आ रही हैं। गाने में तेजस गिल उर्फ कंगना रनौत के साथ एक खास पल साझा करते हुए वरुण मित्रा की संगीतकार छवि की झलक दिखाई गई है।
वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करते हुए वरुण मित्रा ने लिखा, आप जल्द ही एकवीर से मिलेंगे। वह आपके लिए गाएगा। एकवीर ने तेजस के लिए गाना गाया। कंगना रनौत ने गाने को अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया और लिखा, आप गाने में अछ्वुत दिख रहे हैं। वरुण मित्रा।
सर्वेश मेवारा के निर्देशन में बनी तेजस को रॉनी स्क्रूवाला ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 27 अक्टूबर को रिलीज होगी।

Comment List