फिल्म ऐ वतन मेरे वतन को मिले 4.2 मिलियन व्यूज

प्राइम वीडियो पर फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है

फिल्म ऐ वतन मेरे वतन को मिले 4.2 मिलियन व्यूज

फिल्म युवा भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उषा मेहता के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने महात्मा गांधी के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान एक भूमिगत रेडियो स्टेशन का संचालन किया था।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान की फिल्म ऐ वतन मेरे वतन को 4.2 मिलियन व्यूज मिल गये हैं। करण जौहर के धर्माटिक एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म ऐ वतन मेरे वतन में सारा अली खान की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म युवा भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उषा मेहता के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने महात्मा गांधी के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान एक भूमिगत रेडियो स्टेशन का संचालन किया था। इस फिल्म की तारीफ महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी ने भी की है। वर्तमान में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले मौजूदा ओटीटी शो या फिल्म की बात करें तो ऐ वतन मेरे वतन दूसरे नंबर पर है।  अमेजॉन प्राइम वीडियो पर इस फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। 

कन्नन अय्यर के निर्देशन में बनी ए वतन मेरे वतन में सारा अली खान के अलावा इमरान हाशमी ,सचिन खेडेकर, अभय वर्मा, स्पर्श श्रीवास्तव, एलेक्स ओ'नील और आनंद तिवारी भी हैं। ऐ वतन मेरे वतन को करण जौहर, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा ने बनाया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी का वाराणसी दौरा बनेगा ‘नारी शक्ति’ का महोत्सव : 50 हजार महिलाएं करेंगी स्वागत, इन मुद्दों पर चर्चा संभव पीएम मोदी का वाराणसी दौरा बनेगा ‘नारी शक्ति’ का महोत्सव : 50 हजार महिलाएं करेंगी स्वागत, इन मुद्दों पर चर्चा संभव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को वाराणसी में 50,000 महिलाओं के साथ भव्य ‘नारी शक्ति महोत्सव’ में शामिल होंगे। कार्यक्रम...
ईरान ने किया दूसरी दौर की वार्ता से इनकार : अमेरिकी बलों ने ईरानी ज़हाज जब्त किया, जवाबी कार्रवाई की चेतावनी
महिला आरक्षण के समर्थन में भाजपा की जन आक्रोश पदयात्रा : पुलिस ने रास्ते में रोका, बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल
महिला आरक्षण पर उत्तर प्रदेश में सियासी घमासान : 30 अप्रैल को विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाने का फैसला, सीएम योगी ने विपक्ष पर बोला हमला
आरएएस भर्ती-2024 परिणाम का विश्लेषण : मैरिट में पहले और बीसवें स्थान के मध्य महज 33 अंकों का रहा अंतर, लिस्ट में नीचे जाते-जाते अंतर बहुत कम
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव
जयपुर में बेकाबू सफेद कार का कहर : बाइक सवार को टक्कर मार फरार, CCTV में कैद वारदात