मनीष पॉल ने दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को समर्पित किया अपना अवार्ड, कहा- मैं उन्हें हर दिन याद करता हूँ और करता रहूंगा

अभिनेता ने लगभग 20 साल पुरानी एक निजी याद को सबके सामने रखते हुए कहा

मनीष पॉल ने दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को समर्पित किया अपना अवार्ड, कहा- मैं उन्हें हर दिन याद करता हूँ और करता रहूंगा

बॉलीवुड हंगामा इंडिया एंटरटेनमेंट अवॉर्ड्स 2025 में मनीष पॉल ने ‘मोस्ट आइकॉनिक सपोर्टिंग एक्टर’ पुरस्कार दिवंगत धर्मेंद्र को समर्पित किया। उन्होंने 20 साल पुरानी याद साझा करते हुए बताया कि धर्मेंद्र के आशीर्वाद ने उन्हें संबल दिया था। 24 नवंबर को धर्मेंद्र के निधन के बाद उद्योग में शोक है। मनीष की यह श्रद्धांजलि उनकी उदारता और विरासत को याद दिलाती है।

मुंबई। जाने-माने अभिनेता और एंकर मनीष पॉल ने अपना ‘मोस्ट आइकॉनिक सपोर्टिंग एक्टर’ का अवार्ड दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को समर्पित कर दिया। बॉलीवुड हंगामा इंडिया एंटरटेनमेंट अवॉड्र्स 2025 में जब मनीष पॉल ‘मोस्ट आइकॉनिक सपोर्टिंग एक्टर’ का सम्मान लेने मंच पर पहुंचे, तो यह क्षण सभी के लिए दिवंगत महान अभिनेता धर्मेंद्र को समर्पित एक मार्मिक श्रद्धांजलि में बदल गया।

मनीष पॉल ने लगभग 20 साल पुरानी एक निजी याद को सबके सामने रखते हुए कहा- 20 साल पहले, मेरे मामा बहुत डरे हुए थे कि यह मुंबई जा रहा है, किसी को नहीं जानता। लेकिन मां का विश्वास अडिग था। उन्होंने कहा था- कोई नहीं, घबराना मत, वहाँ जाकर कोई भी दिक्कत हो तो धर्मेंद्र जी के पास चले जाना। खाने की कोई दिक्कत हो तो धर्मेंद्र जी के यहाँ चले जाना।

मनीष ने बताया कि किस तरह धर्मेंद्र ने उन्हें मुस्कुराकर आशीर्वाद दिया था कि जहाँ का पानी पीता है, वहां तू राज करेगा और इस तरह उनका वह आशीर्वाद मनीष के लिए उम्मीद बन गई।

मनीष पॉल ने कहा- यह अवॉर्ड उनके लिए मेरी तरफ से एक छोटा-सा ट्रिब्यूट है। मैं उन्हें हर दिन याद करता हूँ और करता रहूंगा, लेकिन मुस्कुराकर। मुझे यकीन है फिल्म इंडस्ट्री भी हमेशा धर्मेंद्र जी की विरासत का जश्न मनाती रहेगी।

Read More फिल्म ‘एक दिन’ के टीजर में साई पल्लवी और जुनैद खान ने जीता सबका दिल, जानें रिलीज डेट 

मनीष पॉल के लिए यह श्रद्धांजलि सिर्फ एक करियर ब्रेक या मौके का सम्मान नहीं था, बल्कि उस भरोसे और अपनेपन के प्रति आभार था, जो धर्मेंद्र ने साधारण पृष्ठभूमि से आए एक नौजवान पर जताया था।

Read More ‘बॉर्डर 2’ के सॉन्ग लॉन्च पर भावुक हुए सुनील शेट्टी, कहा- अहान ने संघर्ष से पाया यह बड़ा मौका

फिलहाल, 24 नवंबर को हुए धर्मेंद्र के निधन के बाद पूरे बॉलीवुड में शोक और स्मृतियों की लहर दौड़ पड़ी है। ‘ही-मैन’ के नाम से मशहूर धर्मेंद्र छह दशकों में 300 से अधिक फिल्मों की विरासत छोड़कर गए हैं, लेकिन सच तो यह है कि धर्मेंद्र सिर्फ एक महान कलाकार नहीं थे, बल्कि उससे भी बढ़कर एक अत्यंत उदार, विनम्र और इंसानियत से भरे हुए व्यक्ति थे, जिनकी गर्मजोशी शोहरत से कहीं ऊपर थी। ऐसे में इंडस्ट्री के साथियों, परिवार और प्रशंसकों की श्रद्धांजलियों के बीच मनीष पॉल की यह पेशकश लोगों को उनकी दरियादिली की याद हमेशा दिलाती रहेगी।

Read More ‘मर्दानी 3’ के ट्रेलर ने मचाई धूम, रानी मुखर्जी ने कहा- फिल्म पूरी पुलिस फोर्स को समर्पित है 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत