Nayak Movie के सीक्वल में नजर आएगी अनिल कपूर और रानी मुखर्जी की जोड़ी!

Nayak Movie के सीक्वल में नजर आएगी अनिल कपूर और रानी मुखर्जी की जोड़ी!
अनिल कपूर, रानी मुखर्जी और अमरीश पुरी की मुख्य भूमिका वाली फिल्म नायक वर्ष 2001 में प्रदर्शित हुई थी, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और अभिनेत्री रानी मुखर्जी की जोड़ी नायक के सीक्वल में नजर आ सकती है।

अनिल कपूर, रानी मुखर्जी और अमरीश पुरी की मुख्य भूमिका वाली फिल्म नायक वर्ष 2001 में प्रदर्शित हुई थी, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया। फिल्म नायक में अनिल कपूर ने एक न्यूज रिपोर्टर का किरदार निभाया था, जिसे एक दिन का मुख्यमंत्री बनने का मौका मिलता है।

इस फिल्म को एस.शंकर ने निर्देशित किया था। फिल्म नायक को ए.एम रत्नम ने प्रोड्यूस किया था। कहा जा रहा है प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने नायक के सीक्वल के राइट्स खरीद लिए हैं। वह नायक का सीक्वल बनाने वाले हैं।

दीपक मुकुट ने बताया, हमलोग नायक का सीक्वल प्लान कर रहे हैं और पुराने कैरेक्टर्स के साथ ही स्टोरी को आगे ले जाने का सोच रहे हैं। मैंने काफी पहले ए.एम रत्नम से राइट्स खरीद लिए हैं। लीड एक्टर्स को माइंड में रखते हुए हम फिल्म की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं. जैसे ही राइटिंग का काम पूरा हो जाएगा। हम आगे का डिसाइड करेंगे।

Read More खेसारी लाल यादव की फिल्म मेहरबान का ट्रेलर रिलीज, नायक की भूमिका में आए नजर

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब ने नया कलेक्शन सेंटर शुरू किया। ज्वेलर्स, रत्न व्यापारियों और उपभोक्ताओं को रत्न, हीरे, मोती...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान: जो सरकार गाय को राष्ट्रमाता नहीं मानती उसे सत्ता से हटाने की जरूरत, बोले- योगी आदित्यनाथ संत नहीं, राजनेता