वेबसीरीज ‘द ट्रायल : प्यार, कानून, धोखा सीजन 2’ का ट्रेलर रिलीज, काजोल की नोयोनिका सेनगुप्ता के रूप में फिर होने जा रही दमदार वापसी 

शो 19 सितम्बर 2025 से जियोहॉटस्टार पर विशेष तौर पर स्ट्रीम होगा

वेबसीरीज ‘द ट्रायल : प्यार, कानून, धोखा सीजन 2’ का ट्रेलर रिलीज, काजोल की नोयोनिका सेनगुप्ता के रूप में फिर होने जा रही दमदार वापसी 
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल की आने वाली वेब सीरीज ‘द ट्रायल : प्यार, कानून, धोखा सीजन 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल की आने वाली वेब सीरीज ‘द ट्रायल : प्यार, कानून, धोखा सीजन 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। शो में नोयोनिका सेनगुप्ता के रूप में काजोल की वापसी पहले से भी ज्यादा दमदार, गहन और भावनाओं से भरी नजर आ रही है। उमेश बिष्ट के निर्देशन और बनिजय एशिया के निर्माण में बना यह शो 19 सितम्बर 2025 से जियोहॉटस्टार पर विशेष तौर पर स्ट्रीम होगा। काजोल के साथ इस सीरीज में कलाकारों की एक मजबूत टीम भी नजर आने वाली है, जिसमें जिशु सेनगुप्ता, सोनाली कुलकर्णी, शीबा चड्ढा, अली खान, कुब्रा सैत, गौरव पांडे और करणवीर शर्मा शामिल हैं।  

काजोल ने अपने किरदार नोयोनिका सेनगुप्ता की वापसी को लेकर कहा- ट्रेलर तो उस भावनात्मक तूफान की बस एक झलक है, जिसमें नोयोनिका उतरने वाली है। इस बार की कहानी और भी गंभीर, तीखी और निजी हो गई है। वह अब केवल कानूनी जंग नहीं लड़ रही, बल्कि अपनी पूरी दुनिया को टूटने से बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। नोयोनिका की सबसे बड़ी ताकत यही है कि उसके पास सभी सवालों के जवाब नहीं होते, फिर भी वह हिम्मत के साथ आगे बढ़ती है और अपने दिल की सुनती है। उसके किरदार में लौटना मेरे लिए किसी पुराने जख्म को फिर से छूने जैसा था। सीजन 2 सिर्फ कहानी का आगे बढ़ना नहीं, बल्कि एक बड़े सच के सामने आने जैसा है। मुझे यकीन है कि दर्शक इस तूफान को पूरी तरह महसूस करेंगे। हॉटस्टार स्पेशल्स ‘द ट्रायल : प्यार, कानून, धोखा सीजन 2’, को 19 सितंबर 2025 से सिर्फ जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा।

 

Read More पहली बार छठ पूजा मनाना मेरे लिए बेहद खास अनुभव रहा : आयुष्मान खुराना

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

करौली दलित महिला से बर्बरता, डोटासरा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना करौली दलित महिला से बर्बरता, डोटासरा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने करौली में दलित समाज की महिला के साथ हुई बर्बरता...
CBSE का परीक्षकों को बड़ा तोहफा, मूल्यांकन भत्ते के भुगतान के लिए 15 दिन की डेडलाइन तय
तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, दो बड़े आयोजनों में शामिल होने का दिया न्योता
जैन धर्म के अहिंसा, सहिष्णुता,अपरिग्रह के संदेशों को करना चाहिए आत्मसात: बागडे
किशनगढ़ के गोपाल मंदिर में चोरी, ठाकुर जी का मुकुट-हार और नकदी लेकर फरार हुए चोर
फुले दंपती ने जगाई शिक्षा की अलख, आज भी सत्ता का शिक्षा-विचारों पर नियंत्रण: हरिराम मीणा
बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान 'अक्वान', तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट