'द रैबिट हाउस' का ट्रेलर रिलीज, 21 इंटरनेशनल अवॉर्ड्स जीतकर दर्शकों को आकर्षित कर चुकी है फिल्म

यह कृष्ण पंढारे की प्रोडक्शन की पहली फिल्म है

'द रैबिट हाउस' का ट्रेलर रिलीज, 21 इंटरनेशनल अवॉर्ड्स जीतकर दर्शकों को आकर्षित कर चुकी है फिल्म

मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसे उतने ही गर्मजोशी से स्वीकार करेंगे जैसे हमारी टीम ने इसे किया है।

मुंबई। वैभव कुलकर्णी  के निर्देशन में बनी फिल्म द रैबिट हाउस का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 'द रैबिट हाउस' पहले ही 21 इंटरनेशनल अवॉड्र्स जीत चुकी है। हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण परिवेश में स्थापित, 'द रैबिट हाउस' दुनिया भर के दर्शकों और आलोचकों को आकर्षित कर चुकी है। यह फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होने वाली है और यह कृष्ण पंढारे की प्रोडक्शन की पहली फिल्म है। फिल्म निर्माता सुनीता पंढारे ने कहा, सिनेमा हमेशा से मेरी रुचि का विषय रहा है, और 'द रैबिट हाउस' के साथ, मैं एक ऐसी कहानी लाना चाहती था, जो भारतीय संस्कृति में गहरी हो और साथ ही सार्वभौमिक रूप से संबंधित हो। यह फिल्म मेरे लिए एक सपना साकार होने जैसा है। यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है, और ट्रेलर पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखकर मैं अभिभूत हूं। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसे उतने ही गर्मजोशी से स्वीकार करेंगे जैसे हमारी टीम ने इसे किया है।

निर्देशक वैभव कुलकर्णी ने कहा, 'द रैबिट हाउस' एक ऐसी कहानी है जिसे बताया जाना जरूरी था, और मैं उत्साहित हूं कि इसे रिलीज से पहले ही दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। मैं इंतजार नहीं कर सकता कि दर्शक इसे सिनेमाघरों में अनुभव करें। फिल्म द रैबिट हाउस में पद्मनाभ गायकवाड, अमित रिया और करिश्मा प्रमुख भूमिका में हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं