हमारे देश में सुपरहीरो वास्तविक में रहे हैं : विक्की कौशल

पश्चिमी देशों में लोगों को सुपरहीरो की कल्पना करनी पड़ती है

हमारे देश में सुपरहीरो वास्तविक में रहे हैं : विक्की कौशल

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता विक्की कौशल ने कहा कि पश्चिमी देशों में लोगों को सुपरहीरो की कल्पना करनी पड़ती है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता विक्की कौशल ने कहा कि पश्चिमी देशों में लोगों को सुपरहीरो की कल्पना करनी पड़ती है, लेकिन हमारे देश में सुपरहीरो वास्तविक में रहे हैं।

राजधानी दिल्ली में अपनी आगामी फिल्म ‘छावा’ के प्रमोशन के लिए अपनी टीम के साथ पहुंचे विक्की कौशल ने संवाददाता सम्मेलन में बताया फिल्म ‘छावा’ छत्रपति संभाजी महाराज की कहानी उनके बलिदान और त्याग पर आधारित है। उन्होंने कहा, छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके शौर्यगाथा को तो सभी जानते हैं, लेकिन यह दुर्भाग्य की बात है कि छत्रपति संभाजी महाराज को लोग उतना नहीं जानते हैं, और इस फिल्म के माध्यम से हम उनकी शौर्यगाथा, उनके बलिदान को दुनिया भर में पहुंचना चाहते हैं। विक्की कौशल ने कहा, पश्चिमी देशों में लोगों को सुपरहीरो की कल्पना करनी पड़ती है, लेकिन हमारे पास वास्तविक में सुपरहीरो रहे हैं।

गौरतलब है कि मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनीं फिल्म ‘छावा’ में विक्की कौशल , रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की अहम भूमिका है। इस फिल्म में विक्की कौशल, महान मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में हैं, वहीं रश्मिका मंदाना संभाजी महाराज की पत्नी येसूबाई की भूमिका में हैं। लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बनीं फिल्म ‘छावा’ के निर्माता दिनेश विजान हैं। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी।

 

Read More उतार-चढ़ाव से भरा रहा इस स्टारकिड का करियर: नकली अंगूठी से किया था प्रपोज; मजबूरी में किए क्या-क्या काम, आज है 280 करोड़ का मालिक

Read More ‘द केरल स्टोरी 2’ का इमोशनल ट्रैक ‘ओ माई री’ हुआ रिलीज, जानें फिल्म की रिलीज डेट 

Read More फिल्म बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस पर गदर : 300 करोड़ के क्लब में एंट्री, देखें कितना हुआ कमाई का आंकड़ा

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

20 फरवरी को अमित शाह करेंगे त्रिपुरा का दौरा: शिवराज सिंह चौहान कल पहुंचेंगे अगरतला, एडीसी चुनाव में गठबंधन पर चर्चा संभव 20 फरवरी को अमित शाह करेंगे त्रिपुरा का दौरा: शिवराज सिंह चौहान कल पहुंचेंगे अगरतला, एडीसी चुनाव में गठबंधन पर चर्चा संभव
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 फरवरी को त्रिपुरा आ सकते हैं। टीटीएएडीसी चुनाव से पहले भाजपा-टिपरा मोथा गठबंधन पर...
कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, इलाके में दहशत
भाजपा प्रवक्ता संबिता पात्रा का SIR मुद्दें पर पलटवार, बोलें-संवैधानिक संस्थानों को लेकर देश में जानबूझकर अस्थिरता और भ्रम का माहौल बना रहा है विपक्ष 
यूनुस के राज में बांग्लादेश बना जंग का मैदान : बीएनपी और जमात के बीच हिंसक झड़प, चुनाव से पहले बढ़ा तनाव
वायदा बाजार में नरमी के असर : दोनों कीमती धातुओं में गिरावट, जानें क्या है भाव
लगातार तीसरे दिन हरें निशान में बंद हुए शेयर बाजार: सेंसेक्स 200 अंक से अधिक बढ़त के साथ बंद, इन शेयरों में दिखी तेजी
निजीकरण के विरोध में लामबंद हुए जलदायकर्मी, विभाग के मुख्य अभियंता को दिया ज्ञापन