लोकभवन में मनाया राज्य और केन्द्रशासित प्रदेशों का स्थापना दिवस, राज्यपाल से विभिन्न राज्यों के निवासियों ने की मुलाकात

भारत के राज्य राष्ट्र की संप्रभुता और समृद्धता है

लोकभवन में मनाया राज्य और केन्द्रशासित प्रदेशों का स्थापना दिवस,	राज्यपाल से विभिन्न राज्यों के निवासियों ने की मुलाकात
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि भारत उदात्त मूल्यों से जुड़ा पूरे विश्व को अपना मानने वाला राष्ट्र है। यहां की संस्कृति सभी को स्वीकार कर विश्व कल्याण की सोच से जुड़ी है। इतिहास की चर्चा करते हुए कहा कि भाषा भले अलग अलग हो, भारत भावनाओं में एक राष्ट्र है।

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि भारत उदात्त मूल्यों से जुड़ा पूरे विश्व को अपना मानने वाला राष्ट्र है। यहां की संस्कृति सभी को स्वीकार कर विश्व कल्याण की सोच से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि यहां पर हुण आए, ग्रीक आए, मुगल आये, अंग्रेज आए पर भारत ने सबको अपनाते हुए भी अपनी नैतिकता और जीवन मूल्यों की उदार दृष्टि को कभी छोड़ा नहीं। इसीलिए यहां की संस्कृति अक्षुण्ण है, इसे कोई चाहकर भी नष्ट नहीं कर सकता। बागडे मंगलवार को लोकभवन में विभिन्न राज्यों के स्थापना दिवस समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने सभी का अभिनंदन करते हुए कहा कि भारत के राज्य राष्ट्र की संप्रभुता और समृद्धता है।

उन्होंने इन राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के निवासियों को बधाई देते हुए कहा कि विविधता में एकता की भारत भूमि "एक भारत श्रेष्ठ भारत" की संकल्पना लिए है। राज्यपाल ने कहा कि 771 ईसवी में ह्वेनसांग भारत आया। उसने लिखा कि भारत के लोग जितने ईमानदार और नैतिक मूल्यों के है, उतने किसी और देश के नहीं है। उन्होंने कहा कि अंग्रेज जब देश आए तो उन्होंने भारत के मूल मूल्यों पर प्रहार किया। देश की शिक्षा पद्धति को बदला ताकि हम हमारी संस्कृति से दूर हो सकें। बागडे ने राज्यों के स्थापना दिवस और इतिहास की चर्चा करते हुए कहा कि भाषा भले अलग अलग हो, भारत भावनाओं में एक राष्ट्र है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी, आदर्शों को जीवन में अपनाने का दिया संदेश गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी, आदर्शों को जीवन में अपनाने का दिया संदेश
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गुरु नानक देव के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर मंगलवार को यहां गुरुद्वारा...
शिरोमणि अकाली दल और भाजपा का गठबंधन स्वाभाविक, पंजाब के विकास को मिलेगी नई गति: मोदी
भजनलाल ने गुरुनानक के 557वें प्रकाश पर्व श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर टेका मत्था
सोनिया की 500 पन्नों की किताब में भी छूट गईं जिंदगी की ये बातें, राहुल ने खोले कई राज!
जिला प्रमुख की कुर्सी पर सियासी दिग्गजों की नजर, परिवार के सदस्यों को मैदान में उतारा; कहीं विधायक की पत्नी तो कहीं पूर्व मंत्री की बेटी दावेदार
वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 53 गेंदों में 204 रन ठोक भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया
शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश का सख्त रुख, विदेश राज्य मंत्री बोले- प्रत्यर्पण के बिना देश में एंट्री नहीं