जानिए राजकाज में क्या है खास

जानिए राजकाज में क्या है खास

सूबे में इन दिनों फटकार चंद की चर्चा जोरों पर है। हो भी क्यों ना, फटकार चंद जी सामने वालों को फटकार लगाने में कोई कसर जो नहीं छोड़ रहे।

चर्चा में फटकार चंद 
सूबे में इन दिनों फटकार चंद की चर्चा जोरों पर है। हो भी क्यों ना, फटकार चंद जी सामने वालों को फटकार लगाने में कोई कसर जो नहीं छोड़ रहे। हाथ वाली पार्टी से ताल्लुक रखने वाले फटकार चंद की चर्चा सरदार पटेल मार्ग पर स्थित बंगला नंबर 51 में बने भगवा वालों के ठिकाने पर भी हुए बिना नहीं रहती। राज का काज करने वालों में भी चर्चा है कि शेखावाटी के लक्ष्मणगढ़ की धरती पर जन्मे फटकार चंद जी न तो जगह देखते हैं और न ही समय। जब भी मूड होता है, मंच पर भी तोलिया लहरा कर फटकार लगाना चालू कर देते हैं। पहले तो सामने वाले भाई लोग उनको हल्के में ही लेते थे, लेकिन पांच महीने पहले सूबे के राज के लिए हुई जंग के बाद गंभीरता से लेने लगे हैं। चर्चा है कि जिस तरह फटकार चंद की चाल-ढाल बदली है, तब से कइयों की नींद उड़ी हुई हैं। भाईसाहब भी कम नहीं हैं, लीलण की आड़ में ठुमका लगा कर कम से कम दस सीटों का दावा कर अपना काम करके रवाना हो जाते हैं।

नजर अपनों की तरफ
भगवा वाले एक खेमे के लोग इन दिनों दुविधा में फंसे हुए हैं। उनको समझ में नहीं आ रहा कि उनकी तीखी नजरें किस तरफ रखी जाए। भगवा वालों के ठिकाने पर आने वालों में खुसरफुसर है कि इस खेमे को लोगों को हाथ वालों से नहीं, बल्कि अपनी ही पार्टी के लोगों से खतरा ज्यादा दिखता है। लोगों को दिखाने के नाम पर वैसे तो वे राज के खास नजदीक हैं, लेकिन हकीकत उसकी उलटी है। आज के जमाने के हरकारे जब भी अपनी पर आते हैं, तो भाई लोगों का शक अपने ही लोगों की तरफ जाता है। अनजान डर से डरे हुए इन भाई लोगों को कौन समझाए कि राजनीति में जो होता है, वह दिखता नहीं है और जो दिखता है, वह होता नहीं है। 

परेशान लेजी ब्यूरोक्रेट्स
सूबे में बड़े साहब की वर्किंग स्टाइल से कई लेजी ब्यूरोक्रेट्स परेशान हैं। उनकी रातों की नींद और दिन का चैन उड़ा हुआ है। वे न तो ठीक से खा पा रहे हैं और न ही पी पा रहे हैं। साहब भी कम नहीं है, जब से बड़ी कुर्सी संभाली है, तब से कोई ना कोई फरमान जारी करने में न तो आगा सोचते है और नहीं पीछा। औचक इंस्पेक्शन तक तो बात ठीक थी, लेकिन अब रिपोर्ट कार्ड बनाना दूसरे साहब लोगों के गले नहीं उतर रहा। जिनका रिपोर्ट कार्ड ग्रीन है, वो तो साहब के गुणगान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे, लेकिन रेड कार्ड वाले एट पीएम बाद पानी पी पीकर कोस रहे हैं। अब साहब लोगों को कौन समझाए कि 57 साल पहले वैलेंटाइन डे को लखनऊ की धरा पर जन्मे भाईसाहब ने ऐसे ही धौले थोड़े ही लिए हैं, उनको राज का काज करने वालों का नस-नस का पता है, सो काम कर रिजल्ट देने में भलाई है।

एक जुमला यह भी
सूबे में इन दिनों एक जुमला जोरों पर है। जुमला भी छोटा-मोटा नहीं, बल्कि चापलूस और वफादारों को लेकर है। जुमला है कि जब भी कोई बड़ा आदमी बन कर राज में बड़ी कुर्सी पर बैठता है, तो उनको चापलूस पूरी तरह अपने घेरे में लेने की कोशिश करते हैं और वे सफल भी हो जाते हैं। सालों से वफादारी निभाने वाले लोग चापलूसों की भीड़ में बड़े आदमी को भी दिखाई नहीं देते। इन दिनों दोनों बड़े दलों में पार्टी के हार्ड कोर वर्कर्स भी इस दौर से गुजर रहे हैं। अब इन बड़े लोगों को कौन समझाए कि राजघराने हो, या चाहे लोक शाही हो, चापलूसों ने वफादारों को निपटाया है। अब इसे समझने वाले समझ गए, ना समझे वो अनाड़ी हैं।

Read More बदलने वाला है बिहार का निज़ाम, बैठकों का सिलसिला जारी : प्रशासनिक तैयारियां तेज, राज्यपाल के सचिव ने की उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात

-एल एल शर्मा
(यह लेखक के अपने विचार हैं)

Read More सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के नए सीएम : विजेंद्र प्रसाद यादव और विजय चौधरी बनेंगे डिप्टी सीएम, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित