अजमेर रेल मंडल रेलवे की ओवरहेड इक्विपमेंट प्रणाली में बदलाव, नए भारत की नई रेल के संकल्प को मजबूती प्रदान
भारतीय रेलवे को अधिक सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल
भारतीय रेल देश की प्रगति की रीढ़ है और इसके आधुनिकीकरण और क्षमता संवर्धन की दिशा में अजमेर मंडल ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अजमेर-उदयपुर और अजमेर-पालनपुर रेल खंडों की मौजूदा पारंपरिक ओवरहेड इक्विपमेंट प्रणाली को अत्याधुनिक 2×25 केवी ओएचई प्रणाली में परिवर्तित करने का कार्य स्वीकृत।
अजमेर। भारतीय रेल देश की प्रगति की रीढ़ है और इसके आधुनिकीकरण और क्षमता संवर्धन (केपेसिटी इन्हेंसमेंट) की दिशा में अजमेर मंडल ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अजमेर-उदयपुर और अजमेर-पालनपुर रेल खंडों की मौजूदा पारंपरिक ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) प्रणाली को अत्याधुनिक 2×25 केवी ओएचई प्रणाली में परिवर्तित करने का कार्य स्वीकृत किया गया है। मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा के अनुसार इस परियोजना के अंतर्गत फाउंडेशन का कार्य सफलतापूर्वक प्रारंभ किया जा चुका है। यह रूपांतरण भविष्य में अधिक भार वहन क्षमता, उच्च गति और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने में क्रांतिकारी सिद्ध होगा।
2×25 केवी ओएचई प्रणाली 250 किमी प्रति घंटा से अधिक की गति और भारी रेल और मालगाड़ियों के संचालन के लिए अधिक बिजली कुशलतापूर्वक पहुँचाने में सक्षम होता है। यह प्रणाली लगभग 90 प्रतिशत का उच्च पावर फैक्टर बनाए रखती है और आधुनिक सिग्नलिंग के लिए आवश्यक रिडंडेंसी प्रदान करती है। साथ ही, इससे संचार लाइनों के लिए इलेक्ट्रोमैग्नेटिक इंटरफेरेंस भी कम होता है। यह परियोजना न केवल भारतीय रेलवे को अधिक सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल बनाएगी, बल्कि "नए भारत की नई रेल" के संकल्प को भी मजबूती प्रदान करेगी।

Comment List