राजस्थान में ऑनलाइन शिक्षा का विस्तार, महिलाओं की भागीदारी अभी भी कम

2023 में 5% से बढ़कर 2025 में 13% तक पहुंच गई

राजस्थान में ऑनलाइन शिक्षा का विस्तार, महिलाओं की भागीदारी अभी भी कम

कॉलेज विद्या रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान ऑनलाइन शिक्षा में तेजी से उभर रहा, हिस्सेदारी 5% से बढ़कर 13%। युवाओं, खासकर 21-30 आयु वर्ग का योगदान प्रमुख। परास्नातक नामांकन 52% पहुंचा। महिलाओं की भागीदारी सिर्फ 22%।

जयपुर। ऑनलाइन शिक्षा के क्षेत्र में राजस्थान तेजी से उभरता हुआ राज्य बनकर सामने आया है। कॉलेज विदया के हालिया आंकड़ों के अनुसार, राज्य की हिस्सेदारी 2023 में 5% से बढ़कर 2025 में 13% तक पहुंच गई है। यानी अब देश में हर आठ ऑनलाइन शिक्षार्थियों में से एक राजस्थान से है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस वृद्धि में 21-30 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं की सबसे बड़ी भूमिका है, खासकर 21-25 वर्ष के कामकाजी युवा ऑनलाइन शिक्षा की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। परास्नातक पाठ्यक्रमों में नामांकन 52% तक पहुंच गया है, जो यह दर्शाता है कि लोग नौकरी के साथ-साथ अपनी पढ़ाई जारी रखकर करियर को आगे बढ़ाना चाहते हैं।

हालांकि, इस विकास के बीच लैंगिक असमानता एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। कुल ऑनलाइन शिक्षार्थियों में महिलाओं की भागीदारी केवल 22% है, यानी हर पांच में से सिर्फ एक महिला ही ऑनलाइन शिक्षा से जुड़ पा रही है। कोर्स चयन में भी रोजगारपरक पाठ्यक्रमों का दबदबा है। स्नातक स्तर पर BCA (50%) और BBA (31%) लोकप्रिय हैं, जबकि परास्नातक स्तर पर MBA (55.3%) सबसे आगे है। कॉलेज विद्या के सीईओरोहित गुपताने बताया कि ऑनलाइन शिक्षा ने करियर उन्नति के नए अवसर खोले हैं, लेकिन महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए अभी और प्रयासों की आवश्यकता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रम्प ने जारी कराए अवर्गीकृत यूएपी फाइल : यूएफओ से सम्बंधित फोटो और वीडियो भी शामिल, अब कोई भी बिना सुरक्षा एजेंसियों के रोकटोक के देख सकता है ट्रम्प ने जारी कराए अवर्गीकृत यूएपी फाइल : यूएफओ से सम्बंधित फोटो और वीडियो भी शामिल, अब कोई भी बिना सुरक्षा एजेंसियों के रोकटोक के देख सकता है
वाशिंगटन में अमेरिकी सरकार ने पहली बार यूएफओ और यूएपी से जुड़ी अवर्गीकृत फाइलें सार्वजनिक कर दी हैं। राष्ट्रपति ट्रंप...
बड़ा फैसला : एसआई भर्ती परीक्षा-2021 दोबारा होगी, पूर्व में दोनों प्रश्नपत्रों की परीक्षा में शामिल 3.83 लाख अभ्यर्थियों को ही मिलेगा मौका
टाइगर सफारी नाहरगढ़ जैविक उद्यान में जन्मे बाघ शावक स्वस्थ : दोनों शावकों ने खोली आंखें, व्यवहार और गतिविधियां सामान्य
महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज सुधार एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: भजनलाल शर्मा
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के थर्ड ईयर के छात्र ने की आत्महत्या : हॉस्टल में रस्सी से लोहे की रेलिंग पर लगाया फंदा, लिखा- मेरे परिजनों को सूचित कर देना, मैसेज में लिखा- मैं और परिस्थितियों का सामना नहीं कर सकता
ट्रेन संचालन में बदलाव : भरूच स्टेशन पर बदला अजमेर-बांद्रा एक्सप्रेस का समय, यात्रियों को राहत
किसानों की आत्महत्या मामला: कनार्टक भाजपा ने राज्य सरकार को घेरा, सीएम सिद्दारमैया पर लगाया किसानों के शवों पर गारंटी की राजनीति का आरोप