महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज सुधार एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: भजनलाल शर्मा

महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयन्ती के अवसर पर समारोह 

महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज सुधार एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: भजनलाल शर्मा
कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, राजेन्द्र गहलोत, विधायक बालमुकुन्दाचार्य, पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री कैलाश चौधरी, पूर्व विधायक प्रभुलाल सैनी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फु ले ने समाज सुधार एवं राष्टÑ निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने अपनी पत्नी सावित्री बाई फुले के साथ मिलकर महिला शिक्षा की अलख जगाई और सामाजिक जागरूकता को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार महिला शिक्षा, सशक्तीकरण और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। सीएम शुक्रवार को बिड़ला आडिटोरियम में महात्मा ज्योतिबा फु ले की 200वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह को संबोधित किया। 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने फुले की 200वीं जयंती पूरे देश में दो वर्ष तक मनाने का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत 11 अप्रेल से हो चुकी है और यह उत्सव 11 अप्रैल, 2028 तक मनाया जाएगा। इसके लिए प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है।
प्रदेश के हर ब्लॉक में होगी सावित्री बाई फुले ई-लाइब्रेरी- प्रदेश के हर ब्लॉक में सावित्री बाई फुले ई-लाइब्रेरी और समस्त जिलों में महात्मा ज्योतिबा फु ले आदर्श विद्यालय स्थापना का निर्णय लिया है। 16 सावित्री बाई फु ले छात्रावास के नए भवनों का निर्माण करवाया है। पीएम के नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, राजेन्द्र गहलोत, विधायक बालमुकुन्दाचार्य, पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री कैलाश चौधरी, पूर्व विधायक प्रभुलाल सैनी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना