IFMS 3.0 में BOQ पर GST अलग दिखाना अनिवार्य, वित्त विभाग ने जारी किया परिपत्र

व्यवस्था 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी

IFMS 3.0 में BOQ पर GST अलग दिखाना अनिवार्य, वित्त विभाग ने जारी किया परिपत्र
राजस्थान सरकार के वित्त विभाग ने IFMS 3.0 से जुड़ा नया परिपत्र जारी। 1 अप्रैल 2026 से BOQ में GST अलग दिखाना अनिवार्य। BSR को GST रहित तैयार कर अपलोड किया जाएगा, भुगतान के समय GST अलग जोड़ा जाएगा। विभागों को नई व्यवस्था लागू करने के निर्देश।

जयपुर। राजस्थान सरकार के वित्त (वित्तीय नियम) विभाग ने IFMS 3.0 से जुड़े एक महत्वपूर्ण परिपत्र जारी करते हुए BOQ (Bill of Quantity) में GST घटक को पृथक रूप से प्रदर्शित करना अनिवार्य कर दिया है। यह व्यवस्था 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी। जारी परिपत्र के अनुसार, लोक निर्माण वित्तीय एवं लेखा नियमों के तहत बीएसआर (BSR) तैयार करने की शक्तियां संबंधित विभागों के मुख्य अभियंताओं में निहित हैं। अब IFMS 3.0 पर BOQ को “exclusive of GST” के रूप में तैयार किया जाएगा, यानी GST राशि अलग से जोड़ी जाएगी। निर्देशों के मुताबिक, 1 अप्रैल 2026 से पहले BSR (कर सहित) आधार पर की गई निविदाओं एवं कार्यों में deviation आदि के आंकलन के लिए वर्तमान एसएसआर में WAM पर उपलब्ध दरें लागू रहेंगी। वहीं, सभी निर्माण विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे BSR को GST रहित तैयार कर IFMS 3.0 पर अपलोड करें, ताकि BOQ भी GST रहित ही जनरेट हो सके।

परिपत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निर्माण विभाग जब BSR के आधार पर डिटेल एस्टिमेट तैयार करेंगे, तब sanction ID जनरेट करते समय GST को लागू दरों के अनुसार अलग से जोड़ा जाएगा। बिल बनाते समय भुगतान योग्य सकल राशि की गणना कर नियमानुसार GST राशि अलग जोड़ने का प्रावधान रखा गया है। वित्त विभाग ने कहा है कि इस नई व्यवस्था के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की कठिनाई आने पर संबंधित अधिकारी अतिरिक्त निदेशक या परियोजना निदेशक (IFMS) से संपर्क कर सकते हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

सड़कों के रखरखाव में एमएसएस प्लस तकनीक अपनाने की संभावनाओं का होगा आकलन : मुख्य सचिव सड़कों के रखरखाव में एमएसएस प्लस तकनीक अपनाने की संभावनाओं का होगा आकलन : मुख्य सचिव
सड़कों की उम्र बढ़ाने और रखरखाव लागत घटाने के लिए नई एमएसएस प्लस (Modified Mix Seal Surfacing) तकनीक अपनाने की...
आप विधायकों ने विधानसभा में दवा घोटाले को लेकर किया प्रदर्शन : भाजपा के खिलाफ नोरबाजी, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग
कृषि विभाग : अब ऑनलाइन होगा उर्वरक प्रशिक्षण, आयु सीमा भी समाप्त
भारत-चीन सीमा वार्ता: ऊपरी धारा की परियोजनाओं का तकनीकी विवरण साझा करने की मांग, सीमा क्षेत्रों में शांति बनाए रखना समग्र विकास के लिए आवश्यक
भारत के सबसे बड़े एजुकेशन फेस्टिवल ‘स्कून्यूज़ ग्लोबल एड फेस्ट’के 10वें संस्करण का आगाज, 500 से अधिक शिक्षक, प्राचार्य और स्कूल लीडर्स शामिल
संस्कृत शिक्षा अध्यापक भर्ती 2025 : पात्रता परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन 12 अगस्त से शुरू
टीकाराम जूली का भाजपा सरकार पर आरोप, एसएमएस स्टेडियम में भाजपा कार्यक्रम हाईकोर्ट आदेश का उल्लंघन