गैस सिलेंडर बुकिंग के बाद डिलीवरी ठुकरा रहे उपभोक्ता : एजेंसियां परेशान, जानें पूरा मामला

उपभोक्ताओं का कहना है कि उनके पास अभी कोई सिलेंडर खाली है ही नहीं

गैस सिलेंडर बुकिंग के बाद डिलीवरी ठुकरा रहे उपभोक्ता : एजेंसियां परेशान, जानें पूरा मामला

घरेलू गैस सिलेंडर बुकिंग के बाद डिलीवरी से इनकार के मामले बढ़ रहे। उपभोक्ता कहते हैं कि उनके पास खाली सिलेंडर नहीं, इसलिए नया नहीं ले सकते। गैस एजेंसियां बार-बार आग्रह के बावजूद परेशान। कई उपभोक्ता बुकिंग कैंसिल भी नहीं कर रहे और धमकी दे रहे।

अजमेर। घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत के बीच अजमेर में गैस सिलेंडर घरेलू कनेक्शन में ऐसे भी मामले सामने रहे हैं, जिनके उपभोक्ताओं द्वारा सिलेंडर बुक करवाने के बाद भी डिलीवरी नहीं ले रहे हैं। संबंधित गैस एजेंसी द्वारा ऐसे उपभोक्ताओं को बार-बार सिलेंडर लेने के लिए तकाजा कर रही है, लेकिन उपभोक्ताओं का कहना है कि उनके पास अभी कोई सिलेंडर खाली है ही नहीं। ऐसे में वह भरे हुए सिलेंडर प्राप्त नहीं कर सकते। जब एजेंसी संचालक और उनके कर्मचारियों द्वारा ऐसे उपभोक्ताओं को उलहाना दिया जाता है कि जब सिलेंडर खाली ही नहीं हुई तो आपने बुकिंग ही क्यों करवाई।

अजमेर शहर की भारत गैस कंपनी की जिंदल गैस एजेंसी में प्रतिदिन औसतन 3 से 4 मामले ऐसे रहे हैं, जिनके द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर बुक तो करवा दिए, लेकिन बुकिंग होने के बाद जब डिलीवरी बॉय सिलेंडर लेकर उपभोक्ताओं के घर पहुंच रहे हैं तो उपभोक्ताओं द्वारा इनकार करने पर वापस भरा हुआ सिलेंडर लेकर एजेंसी में लौट रहे। एजेंसी संचालक और उनके कर्मचारी उपभोक्ताओं की इस हरकत से खासे परेशान है। एजेंसी संचालकों के अनुसार जब ऐसे उपभोक्ताओं द्वारा सिलेंडर नहीं लिया जा रहा है, तो उन्हें कैंसल करवाने के लिए कहा जाता है तो वह कैंसिल करने के नाम पर ही एजेंसी को धमकियां दे रहे हैं। ऐसी स्थिति में एजेंसी संचालकों ने संबंधित गैस कंपनियों से मार्गदर्शन मांगा है।

 

 

Read More नगर निगम की कार्रवाई : दरगाह गेट नंबर तीन के पास अवैध निर्माण सीज, लंगरखाना क्षेत्र में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर सीलिंग

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि...
NITI आयोग रिपोर्ट: देश में हर 10 में से 1 छात्र छोड़ रहा स्कूल, माध्यमिक शिक्षा पर बढ़ी चिंता
हाईकोर्ट सहित प्रदेश की सभी अधीनस्थ अदालतों में लोक अदालत का हुआ शुभारंभ: 7 लाख 77 हजार से अधिक मुकदमे होंगे तय
केजरीवाल का केंद्र पर हमला: पंजाब को निशाना बना रही सरकार, संजीव अरोड़ा पर ईडी की रेड को लेकर सरकार को घेरा
अमेरिकी राजनयिकों का दावा: प्रमुख ताकत बनकर उभरे मुजतबा खामेनेई, जंग की रणनीति और राजनयिक वार्ता दोनों का कर रहे नेतृत्व
कालानाड़ा फायरिंग कांड का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा 
रूस-सऊदी अरब ने ईरान तथा अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने का किया समर्थन, होर्मुज में जहाजों का आवागमन किया जाए बहाल : लावरोव