भारत-पाक तनाव को लेकर लाइफ लाइन की सुरक्षा पर जोर : बीसलपुर पाइप लाइनों की सुरक्षा के लिए विशेष पेट्रोलिंग शुरू

जयपुर, अजमेर व टोंक तक लाइन को आठ-आठ किलोमीटर में बांटकर टीमें कर रहीं गश्त

भारत-पाक तनाव को लेकर लाइफ लाइन की सुरक्षा पर जोर : बीसलपुर पाइप लाइनों की सुरक्षा के लिए विशेष पेट्रोलिंग शुरू

सूत्रों ने बताया कि इसी तरह बीसलपुर से जयपुर तक की करीब 120 किलोमीटर लम्बी पाइप लाइन की भी विशेष पेट्रोलिंग हो रही है। 

अजमेर। जलदाय विभाग ने बीसलपुर बांध से जयपुर, अजमेर व टोंक तक पानी की आपूर्ति करने वाली पाइप लाइनों की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए गश्त बढ़ा दी है। वर्तमान में बीसलपुर अजमेर व जयपुर ट्रांसमिशन सिस्टम का संचालन और रखरखाव करने वाली निजी फर्मों की टीमें लाइनों की विशेष पेट्रोलिंग कर रही हैं। इधर, विभागीय कर्मचारियों को भी पाइप लाइनों के आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति दिखाई देने पर इसकी तुरन्त सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। यूं तो गर्मियों में इन जिलों में सुचारू पेयजल व्यवस्था के मद्देनजर पाइप लाइनों की निरन्तर गश्त की जाती है। जिससे की कोई लाइन से पानी चोरी न करें और न ही इसे तोड़ें। लेकिन वर्तमान में भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव और युद्ध के हालात के मद्देनजर बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के संरक्षण के लिए प्रदेश सरकार के निर्देश पर पाइप लाइनों की सुरक्षा को लेकर विशेष गश्त की जा रही है। पेट्रोलिंग टीमों की संख्या भी बढ़ाई गई है। साथ ही मुख्य पम्पिंग हाउसों पर सुरक्षा और सतर्कता को बढ़ाया गया है। जहां से पानी विभिन्न गंतव्यों तक पहुंचाया जाता है। 

बीसलपुर बांध पर भी विशेष निगरानी
सूत्रों का कहना है कि पेट्रोलिंग टीमें पाइप लाइनों के आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्तियों पर नजर बनाए हुए हैं। इसे लेकर खास सतर्कता बरती जा रही है। अधिकारियों ने टीमों को पाबंद किया है कि ऐसी किसी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तुरन्त दें और पास के पुलिस थाने से सम्पर्क करें। इधर, बीसलपुर बांध सिंचाई विभाग के अधीन है। सूत्रों ने बताया कि वर्तमान परिस्थिति के मद्देनजर बांध की भी विशेष निगरानी और सुरक्षा को बढ़ाया गया है।

पाइप लाइनों की 24 घंटे पेट्रोलिंग

जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता (क्षेत्र) रामचन्द्र राड ने बताया कि बीसलपुर बांध से अजमेर तक करीब 125 किलोमीटर लम्बी लाइन आ रही है और बीसलपुर, थडौली, केकड़ी, गोयला व नसीराबाद के मुख्य पम्पिंग स्टेशन हैं। सिस्टम का संचालन और रखरखाव करने वाली निजी फर्म के 28 कर्मचारी 24 घंटे इस लाइन की विशेष गश्त कर रहे हैं। हर आठ किलोमीटर तक की लाइन पर दुपहिया और चारपहिया वाहनों से टीम पेट्रोलिंग कर रही है। पेट्रोलिंग टीमों में विभाग के इंजीनियर्स और कर्मचारी भी शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि इसी तरह बीसलपुर से जयपुर तक की करीब 120 किलोमीटर लम्बी पाइप लाइन की भी विशेष पेट्रोलिंग हो रही है। 

Read More दिल दहला देने वाले हत्याकांड का खुलासा : शादी से पहले साजिश, मंगेतर समेत चार गिरफ्तार

Post Comment

Comment List

Latest News

संस्थानिक भूमि आवंटन नीति पर मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक स्थगित, नई तिथि तय संस्थानिक भूमि आवंटन नीति पर मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक स्थगित, नई तिथि तय
संस्थानिक भूमि आवंटन नीति से जुड़े मामलों को लेकर गठित मंत्रिमंडलीय उप समिति की पहली महत्वपूर्ण बैठक अब 12 मई...
हरियाणा में धोखाधड़ी के आरोपी को किया प्रत्यर्पित : यूएई से भारत लेकर आई सीबीआई, पुलिस ने हिरासत में लिया
अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश : व्हाट्सएप फर्जी प्रोफाइल से 5.30 करोड़ की ठगी, 17 आरोपी गिरफ्तार
अमेरिका नए प्रस्ताव मानता है तो पाकिस्तान में बातचीत के लिए तैयार है ईरान: होर्मुज खोलने के लिए शर्तों पर बात करने की पेशकश कर सकता है ईरान, रिपोर्ट में कहा- प्रतिबंध में ढील के बदले परमाणु कार्यक्रम पर बात करने का प्रस्ताव
भीषण गर्मी में परिंदों के दाना और पानी के लिए चलाया अभियान, सिटीपार्क में बांधे पंछियों के लिए 51 परिन्डे
पंजाब के मुख्यमंत्री पर नशे से जुड़े आरोप लगना दुर्भाग्यपूर्ण : विधानसभा में नशे में पहुंचे थे मान, कांग्रेस सांसद तिवारी ने मांगा आरोपों पर जवाब
फिर एलन कोचिंग स्टूडेंट की मौत, 3 मई को था एग्जाम