ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह परिसर में शिव मंदिर प्रकरण की सुनवाई आज

फायरिंग प्रकरण में जांच का नहीं खुलासा

ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह परिसर में शिव मंदिर प्रकरण की सुनवाई आज

मालूम हो कि करीब दो महीने पहले प्रकरण की सुनवाई में आए वादी विष्णु गुप्ता ने दिल्ली लौटते समय सुबह-सुबह उनकी कार पर गोली चलाए जाने का मुकदमा दर्ज कराया था।

अजमेर। ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह परिसर में संकट मोचन शिव मंदिर होने के प्रकरण में न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या दो के समक्ष सुनवाई शनिवार को होगी। जिसमें प्रतिवादी दरगाह कमेटी व पुरातत्व विभाग के वकीलों द्वारा बिना विधिक प्रावधान अपनाए प्रकरण दर्ज कराने के संबंध में पेश प्रार्थना-पत्रों पर सुनवाई होगी।प्रकरण के अनुसार हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली निवासी विष्णु गुप्ता ने ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह परिसर में संकट मोचन शिव मंदिर की पूजा-अर्चना करने में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं डाले जाने के संबंध में दरगाह कमेटी एवं केन्द्रीय पुरातत्व मंत्रालय के विरुद्ध वाद पेश किया था। गुप्ता के वाद पर दरगाह कमेटी एवं केन्द्रीय मंत्रालय के वकीलों ने अलग-अलग प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत कर अदालत को बताया कि वादी ने प्रकरण प्रस्तुत करने से पूर्व की विधिक प्रक्रिया नहीं अपनाई है। वादी की ओर से प्रतिवादियों के पत्रों का जवाब दिया जाना है। शनिवार की सुनवाई में वादी की ओर से अदालत में जवाब पेश करने की उम्मीद है।

फायरिंग प्रकरण में जांच का नहीं खुलासा
मालूम हो कि करीब दो महीने पहले प्रकरण की सुनवाई में आए वादी विष्णु गुप्ता ने दिल्ली लौटते समय सुबह-सुबह उनकी कार पर गोली चलाए जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने गोली चलने से कार क्षतिग्रस्त होने तथा उन पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया था। घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों के निर्देशन में जांच शुरू हुई थी। वादी ने उनकी कार पर गोली लगने से हुए छेद दिखाए थे और घटना के आसपास गोली के खाली खोल भी मिल गए थे। इस मामले में घटना स्थल के पास सड़क किनारे पिस्तौल मिलना भी उजागर हुआ था।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका