शादी से तीन दिन पहले नौसेना के जवान की मौत : वाहन ने कुचला, बाजार से खरीददारी कर लौट रहा था घर ; ग्रामीणों का प्रदर्शन

आर्मी के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया

शादी से तीन दिन पहले नौसेना के जवान की मौत : वाहन ने कुचला, बाजार से खरीददारी कर लौट रहा था घर ; ग्रामीणों का प्रदर्शन

नौसेना में कार्यरत जवान सरदार बैरवा की शाम छोटा लाम्बा के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सरदार की तीन दिन बाद 30 नवंबर को शादी होने वाली थी। मृतक का शुक्रवार को पैतृक गांव गोठियाना में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। जवान सरदार बैरवा शादी की तैयारियों में बाजार से खरीददारी कर लौट रहा था। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

अरांई-रामसर। नौसेना में कार्यरत जवान सरदार बैरवा की गुरुवार शाम छोटा लाम्बा के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सरदार की तीन दिन बाद 30 नवंबर को शादी होने वाली थी। मृतक का शुक्रवार को पैतृक गांव गोठियाना में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस के अनुसार जवान सरदार बैरवा शादी की तैयारियों में बाजार से खरीददारी कर गुरुवार शाम गोठियाना लौट रहा था। छोटा लाम्बा में रेबारी की ढाणी के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। जवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इधर ग्रामीणों ने वाहन चालक को तत्काल पकड़ने, परिवार को उचित मुआवजा और जवान को शहीद का दर्जा देने, गोठियाना स्कूल का नाम सरदार के नाम पर करने की मांग को लेकर शव उठाने से इनकार कर दिया। अरांई पुलिस ने काफी समझाइश की, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। शव को देर रात किशनगढ़ के यज्ञनारायण अस्पताल ले जाया गया। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम की काफी कोशिशों के बाद भी ग्रामीण मांगों को लेकर अड़े रहे। इस दौरान विधायक विकास चौधरी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। विधायक चौधरी ने डिफेंस के अधिकारियों, प्रशासन और मृतक के परिजनों से विस्तृत वार्ता की। 

सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार : पोस्टमार्टम के बाद शव गोठियाना लाया गया। जहां नसीराबाद से आए आर्मी के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। विधायक विकास चौधरी ने पुष्प चक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी और अंतिम यात्रा को कांधा दिया। मृतक के बड़े भाई राजू बैरवा ने मुखाग्नि दी।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित