RBSE ने जारी किया 12वीं विज्ञान और कॉमर्स परीक्षाओं का परिणाम, इस बार मैरिट लिस्ट नहीं

साइंस में 96.53 फीसद छात्र पास हुए हैं

RBSE ने जारी किया 12वीं विज्ञान और कॉमर्स परीक्षाओं का परिणाम, इस बार मैरिट लिस्ट नहीं

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ले 12वीं के विज्ञान और कॉमर्स परीक्षाओं का परिणाम जारी कर दिया है।

अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) नेे बुधवार को 12वीं के विज्ञान और कॉमर्स परीक्षाओं का परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड की ओर से जारी किए परिणाम में कॉर्मस के 97.53 छात्र फीसदी उत्तीर्ण हुए है। इसके अलावा साइंस में 96.53 फीसद छात्र पास हुए हैं।छात्र अपना रिजल्ट RBSE की अधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते है। इस परीक्षा में 97.55 प्रतिशत लड़कियां, जबकि 95.98 प्रतिशत लड़कें पास हुए है।

अजमेर स्थित बोर्ड मुख्यालय पर प्रशासक लक्ष्मीनारायण मंत्री और सचिव मेघना चौधरी ने संयुक्त रूप से परिणाम जारी किये । विज्ञान वर्ग का परिणाम 96.58 प्रतिशत तथा वाणिज्य वर्ग का परिणाम 97.53 प्रतिशत रहा। बोर्ड प्रबंधन ने इस बार मैरिट लिस्ट जारी नहीं करने का फैसला भी लिया है । हालांकि आज आये परिणाम में एक बार फिर छात्राओं ने बाजी मारी है। परिणाम बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया है ।  उल्लेखनीय है कि आज घोषित परिणामों की परिक्षाएं 26 अप्रैल को सम्पन्न हुई थी । जिनमें विज्ञान वर्ग में दो लाख 32 हजार पांच तथा वाणिज्य वर्ग में 27 हजार 339 विद्यार्थियों का पंजीकरण रहा ।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल