दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म : आरोपी को 20 साल कैद, 1.65 लाख का जुर्माना

पीड़िताओं को 12 लाख रुपए प्रतिकर राशि

दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म : आरोपी को 20 साल कैद, 1.65 लाख का जुर्माना
पोक्सो प्रकरण की विशिष्ट न्यायालय संख्या दो के न्यायाधीश ने दो नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को बीस साल के कठोर कारावास एवं 1.65 लाख रुपए जुर्माना की सजा।

अजमेर। पोक्सो प्रकरण की विशिष्ट न्यायालय संख्या दो के न्यायाधीश ने दो नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को बीस साल के कठोर कारावास एवं 1.65 लाख रुपए जुर्माना की सजा दी है।  विशिष्ट लोक अभियोजक संजय तिवारी के अनुसार एक व्यक्ति ने 3 जनवरी 2025 को अपनी दो नाबालिग पुत्रियों के साथ कई बार दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध 9 अप्रेल 25 को आरोप पत्र पेश किया था।

उन्होंने आरोपी द्वारा अपराध करना प्रमाणित करने के लिए 15 गवाहों के बयान कराए और 31 दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत कर आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने का आग्रह किया था। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने, पत्रावली, गवाहों के बयान व दस्तावेजी साक्ष्यों का अवलोकन कर आरोपी को दोषी मानते हुए दंडित किया है। अदालत के आदेश से पीड़िताओं को 12 लाख रुपए प्रतिकर राशि दी जाएगी। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में पीएम आवास की ओर मार्च कर रहे राहुल और प्रियंका गांधी को पुलिस ने...
मां योजना की आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी से बड़ी राहत, अब दूसरे राज्यों में भी 25 लाख तक का कैशलेस इलाज
अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री
दिल्ली में CJP प्रदर्शन बना रणक्षेत्र: DCP सहित 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल , पथराव और तोड़फोड़ के बाद 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में
परिवहन निरीक्षक से मारपीट का आरोप, संघ ने कानोता थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग
दूरबीन तकनीक का कमाल, 90 साल की महिला की जटिल दूरबीन सर्जरी सफल
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: प्रदर्शन में भाग लेने दिल्ली आ रहे किसानों को रोका, शंभू बॉर्डर पर हाई अलर्ट