दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हादसा : सड़क किनारे खडे़ ट्रक में पीछे से घुसी स्लीपर बस, दो लोगों की मौत ; ढाई दर्जन यात्री घायल

यात्रियों के चीखने-चिल्लाने की आवाज दूर तक सुनाई दी

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हादसा : सड़क किनारे खडे़ ट्रक में पीछे से घुसी स्लीपर बस, दो लोगों की मौत ; ढाई दर्जन यात्री घायल

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर तड़के अहमदाबाद से दिल्ली जा रही स्लीपर बस राजगढ़ थाना क्षेत्र के पिनान कट के निकट सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी हादसा में दो लोगोंं की मौत हो गई, वहीं 31 यात्री घायल हो गए।  गंभीर रूप से घायल 8 से 10 यात्रियों को अलवर जिला अस्पताल में रेफर किया गया है, जबकि शेष काइलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है।

राजगढ़। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के अहमदाबाद से दिल्ली जा रही स्लीपर बस राजगढ़ थाना क्षेत्र के पिनान कट के निकट सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी हादसा में दो लोगोंं की मौत हो गई, वहीं 31 यात्री घायल हो गए।  गंभीर रूप से घायल 8 से 10 यात्रियों को अलवर जिला अस्पताल में रेफर किया गया है, जबकि शेष काइलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है। टक्कर से बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार ट्रक नूंह की ओर जा रहा था, तभी उसका टायर पंक्चर होने से चालक ने उसे सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इस दौरान तेज रफ्तार में आ रही अहमदाबाद-दिल्ली रूट की बस पीछे से ट्रक में जा घुसी।

हादसा होते ही मौके पर यात्रियों के चीखने-चिल्लाने की आवाज दूर तक सुनाई दी। हादस में ट्रक खलासी हारून पुत्र अब्दुल निवासी नूंह और बस कंडक्टर रोशन(30) निवासी कोटपूतली की मौके पर मौत हो गई। वहीं बस में सवार शब्बीर, हारुन, अकरम, रमेश, कार्तिक, सुधाकर, रघुनाथ, राजेश परमार, जाहुल सहित कई यात्रियों को गहरी चोटें आई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा। पुलिस ने दोनों वाहनों को हटवाकर एक्सप्रेस-वे पर यातायात बहाल किया। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली
हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में “लोक कला और जनसंचार” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ। कार्यक्रम में मुख्य...
नाटो के भविष्य पर मंडराया संकट: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य खोलने के लिए मांगी सहयोगी देशों से मदद  
आर्मेनिया सरकार को जयशंकर ने दिया धन्यवाद: 550 से अधिक भारतीय नागरिकों को ईरान से निकालने में की मदद, बचाव अभियान जारी
भाजपा मोर्चा ने शहीद राजा हसन खान मेवाती के 499वें शहादत दिवस पर विचार संगोष्ठी, रोजा इफ्तार का आयोजन
LPG किल्लत के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चूल्हा जलाकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, विफल विदेश नीति का लगाया आरोप
केरल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किस किस का है नाम, यहां देखें पूरी सूची
खाद्य सुरक्षा बढ़ाने के लिए जयपुर में फॉस्टेग प्रशिक्षण : सुरक्षित खाद्य बनाने के नियमों की जानकारी, फूड हैंडलर्स को मिलेगा प्रमाण पत्र