भूपेंद्र यादव ने महिला साइकिल रैली को दिखाई हरी झंडी : बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साह के साथ की शिरकत, स्वास्थ्य, फिटनेस और सामाजिक जागरूकता के लिए प्रेरित करना रैली का उद्देश्य 

महिलाओं के सम्मान एवं सशक्तीकरण के बिना विकसित भारत की कल्पना अधूरी

भूपेंद्र यादव ने महिला साइकिल रैली को दिखाई हरी झंडी : बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साह के साथ की शिरकत, स्वास्थ्य, फिटनेस और सामाजिक जागरूकता के लिए प्रेरित करना रैली का उद्देश्य 
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने राजस्थान में अलवर में महिला साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मातृ दिवस के अवसर पर आयोजित  महिलाओं के सम्मान और स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर विशेष महिला साइकिल रैली निकाली।

अलवर। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने राजस्थान में अलवर में रविवार को महिला साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।मातृ दिवस के अवसर पर आयोजित  महिलाओं के सम्मान और स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर विशेष महिला साइकिल रैली निकाली गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने उत्साह के साथ शिरकत की। रैली का आयोजन महिलाओं को स्वास्थ्य, फिटनेस और सामाजिक जागरूकता के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से किया गया। इस अवसर पर यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मातृ शक्ति समाज की सबसे बड़ी ताकत है और महिलाओं के सम्मान एवं सशक्तीकरण के बिना विकसित भारत की कल्पना अधूरी है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी मजबूत भागीदारी निभा रही हैं और देश का नाम रौशन कर रही हैं। साइकिल रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां लोगों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। महिलाओं ने हाथों में संदेश लिखी तख्तियां लेकर बेटी शिक्षा, महिला सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी विशेष इंतजाम किए गए थे। मातृ दिवस पर आयोजित इस विशेष रैली ने महिलाओं में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संदेश दिया। आयोजन के अंत में प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...
तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और विक्रेताओं को नियम मानने के निर्देश, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा संरक्षण
गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार