सऊदी अरब में नौकरी लगवाने के नाम पर एक लाख 38 हजार रुपये की ठगी

 सऊदी अरब में नौकरी लगवाने के नाम पर एक लाख 38 हजार रुपये की ठगी
राजस्थान में अलवर शहर के साइबर थाने में एक डॉक्टर से सऊदी अरब में नौकरी लगवाने के नाम पर एक लाख 38 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है।

 अलवर । राजस्थान में अलवर शहर के साइबर थाने में एक डॉक्टर से सऊदी अरब में नौकरी लगवाने के नाम पर एक लाख 38 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार कोटा दादाबाड़ी के डॉक्टर अबरार अली से अलवर में रहते हुये सऊदी अरब के स्पेशिलिटी हॉस्पिटल रियाद में नौकरी लगाने का झांसा देकर एक लाख 38 हजार रुपये की ठगी हो गयी। अलवर के सानिया हॉस्पिटल में कार्यरत शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अबरार अली  ने साइबर थाने में रिपोर्ट दी है।

गत नौ मार्च को उसके मोबाइल नंबर पर फोन आया और सऊदी अरब के स्पेशिलिटी हॉस्पिटल रियाद में नौकरी करने का ऑफर किया जिसके लिए 5500 रुपये यूपीआई के जरिये जमा कराकर इंटरव्यू देने की बात की गयी थी। उक्त राशि यूपीआई से भेज दी गई। इसके बाद इंटरव्यू की औपचारिकताएं पूरी की गयी। इसके उपरांत उक्त व्यक्ति द्वारा 13 मार्च से अलग-अलग बहाने कर रुपये मांगे गये। 

डॉ अबरार ने पांच बार में कुल एक लाख 38 हजार 400 रुपये यूपीआई के जरिये भेजे। इसके बाद कई बार जॉब ऑफर लेटर मांगा गया। तब हर बार कहा गया कि दो-तीन दिन में आ जायेगा लेकिन नहीं आया। इसके बाद डॉ अबरार द्वारा पुलिस थाना साइबर को रिपोर्ट दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक