पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस सड़क पर उतरेगी : जितेंद्र सिंह

पूरे थाने को निलंबित किया जाना चाहिए था

पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस सड़क पर उतरेगी : जितेंद्र सिंह

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने असम के प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में रामगढ़ क्षेत्र के तेलियावास के दौरे पर गया।

अलवर। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने असम के प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में रामगढ़ क्षेत्र के तेलियावास के दौरे पर गया। प्रवक्ता रिपुदमन गुप्ता ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा, शकुंतला रावत, सफी या खान, बलजीत यादव, आर्यन जुबेर आदि कांग्रेसजनों के साथ मृतक बालिका के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात करते हुए घटनाक्रम की जानकारी ली और ढांढस बंधाया। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में ऐसी स्थिति पहले कभी नहीं देखी, एक गरीब मजदूर परिवार की बच्ची की पुलिस के कुचलने से मौत हुई है। 

मासूम की मौत के मामले में दो पुलिस कर्मियों को मुलजिम मनाया गया, जबकि पूरे थाने को निलंबित किया जाना चाहिए था। पुलिस प्रशासन आमजन की मदद करने की जगह अपनी जेब भर रहे हैं। उन्होंने कहां कि निष्पक्ष जांच के लिए दूसरे जिले के सक्षम उच्च अधिकारी को लगाया जाना चाहिए। कांग्रेस पार्टी ने पुलिस को अल्टीमेटम दिया है अगर निष्पक्ष जांच नहीं हुई और दूसरी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी सड़क पर उतरने को मजबूर होगी। इस दौरान किसी भी प्रकार की परिस्थिति बिगड़ती है तो जिम्मेदारी   राजस्थान सरकार और पुलिस प्रशासन की होगी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत देने का प्रयास : दाना-पानी उपलब्ध कराने के लिए लगाए परिंडे, आमजन में जीव दया का संदेश देना अभियान का उद्देश्य भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत देने का प्रयास : दाना-पानी उपलब्ध कराने के लिए लगाए परिंडे, आमजन में जीव दया का संदेश देना अभियान का उद्देश्य
बजाज नगर के महावीर उद्यान में आह्वान जनकल्याण एवं सेवा समिति ने संत दुलाराम कुलरिया की स्मृति में “परिंडा लगाओ...
5 जून से शुरू होगी हाजियों की वापसी, पहली फ्लाइट शाम 8:30 बजे पहुंचेगी जयपुर
झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों पर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, गठबंधन की गणित पर टिकी नजर, भाजपा कर रही एक सीट पर दावा
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार से की मांग, कहा- मंहगाई के दौर में वेट कम कर जनता को राहत दे सरकार
शादी के 10 साल बाद दिव्यांका त्रिपाठी के घर गूंजी किलकारी : एक्ट्रेस ने जुड़वा बेटों को दिया जन्म, टीवी जगत में खुशी की लहर
राजस्थान में होटल-रेस्टोरेंट समेत कई कारोबारों की लाइसेंस फीस बढ़ी
भारत-अमेरिका ने महत्वपूर्ण खनिजों के खनन समझौते पर किए हस्ताक्षर, दुर्लभ मृदा तत्वों की पूरी आपूर्ति शृंखला में सहयोग को मजबूत करना समझौते का उद्देश्य