कांग्रेस की दिल्ली में महारैली की तैयारियों को लेकर बैठक : डोटासरा ने दिए नेताओं व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश, राजस्थान से 50 हजार लोग होंगे शामिल

विधायकों एवं जिला प्रभारियों की बैठक कल

कांग्रेस की दिल्ली में महारैली की तैयारियों को लेकर बैठक : डोटासरा ने दिए नेताओं व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश, राजस्थान से 50 हजार लोग होंगे शामिल
कॉंग्रेस की दिल्ली में 14 दिसम्बर को प्रस्तावित ‘वोट चोर–गद्दी छोड़’ महारैली की तैयारियों को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय, जयपुर में आज महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने विधायकों, जिला प्रभारियों तथा विभाग एवं प्रकोष्ठों के प्रदेशाध्यक्षों के साथ बैठक कर राजस्थान से अधिकतम संख्या में नेताओं व कार्यकर्ताओं की रैली में उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत निर्देश।

जयपुर। कॉंग्रेस की दिल्ली में 14 दिसम्बर को प्रस्तावित ‘वोट चोर–गद्दी छोड़’ महारैली की तैयारियों को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय, जयपुर में आज महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने विधायकों, जिला प्रभारियों तथा विभाग एवं प्रकोष्ठों के प्रदेशाध्यक्षों के साथ बैठक कर राजस्थान से अधिकतम संख्या में नेताओं व कार्यकर्ताओं की रैली में उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत निर्देश दिए। बैठक में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी सहित अनेक विधायक व पदाधिकारी उपस्थित रहे। शेष विधायकों एवं जिला प्रभारियों की बैठक कल प्रातः 11 बजे मुख्यालय में होगी।

डोटासरा ने सभी विधानसभा क्षेत्रों से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को दिल्ली पहुंचाने पर जोर देते हुए निर्देश दिया कि आगामी तीन दिवस में रैली के लिए जाने वाले कार्यकर्ताओं की सूची, फोन नम्बर व वाहनों के रजिस्ट्रेशन नम्बर कांग्रेस वॉर रूम को भेजे जाएं। उन्होंने बताया कि राजस्थान से करीब 50 हजार नेता व कार्यकर्ता महारैली में शामिल होंगे और प्रदेश की उपस्थिति सर्वाधिक रहेगी। दिल्ली के समीपवर्ती जिलों से कार्यकर्ताओं को 14 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे तक दिल्ली पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। मण्डल व ब्लॉक अध्यक्ष वाहनों के माध्यम से अपने क्षेत्रों से जत्थों को दिल्ली लेकर जाएंगे तथा मार्ग में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थापित चैक पोस्ट पर वाहनों का पंजीयन किया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

सिविल लाइंस आरओबी के नीचे बनेगा स्पोर्ट्स एरिना : गोपालपुरा अंडरपास पर खर्च होंगे 47.87 करोड़ रुपए, जेडीए की पीडब्ल्यूसी बैठक में विकास कार्यों को मंजूरी सिविल लाइंस आरओबी के नीचे बनेगा स्पोर्ट्स एरिना : गोपालपुरा अंडरपास पर खर्च होंगे 47.87 करोड़ रुपए, जेडीए की पीडब्ल्यूसी बैठक में विकास कार्यों को मंजूरी
सड़कों पर जल्द दिखेगा विकास का नया चेहरा। जेडीए ने गोपालपुरा अंडरपास के लिए 47.87 करोड़, कालवाड़ रोड चौड़ीकरण के...
राजस्थान के 8 शहरों में चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें : अब तक 250 की डिलीवरी, मुख्य सचिव ने चार्जिंग स्टेशन और बिजली कनेक्शन के लिए लंबित कार्य जल्द पूरा करने के दिए निर्देश
गोल्ड फैक्ट्री की भट्टी में ब्लास्ट : 2 मजदूरों की मौत, दीवार तोड़कर मजदूरों को निकाला
सेफ होंगी गाड़ियां! केंद्र सरकार ने किए मोटर वाहन अधिनियम के तकनीकी मानकों में संशोधन, 2027 से अनिवार्य होगा 'एंटी-थेफ्ट इमोबिलाइज़र'
181 राजस्थान संपर्क पोर्टल की हकीकत परखने आम नागरिक बने शासन सचिव ,मौके पर कराया शिकायतों का समाधान
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल! मनोज जरांगे ने 31 मिनट की ऑडियो क्लिप सुनाकर साजिश का लगाया आरोप
दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा बढ़ाने और रात 12:30 बजे तक मेट्रो चलाने की मांग, व्यापार महासंघ ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात