अलवर जिले में मोटरसाइकिल के कार की चपेट में, दंपत्ति सहित तीन लोगों की मौत

हादसे में कार रुपारेल नदी में गिरकर पलट गई।

अलवर जिले में मोटरसाइकिल के कार की चपेट में, दंपत्ति सहित तीन लोगों की मौत

अलवर। राजस्थान में अलवर-भरतपुर मार्ग स्थित जुगरावर टोल नाके के पास दो मोटरसाइकिलों के कार की चपेट में आने से दंपत्ति सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य तीन घायल हो गए।

अलवर। राजस्थान में अलवर-भरतपुर मार्ग स्थित जुगरावर टोल नाके के पास दो मोटरसाइकिलों के कार की चपेट में आने से दंपत्ति सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य तीन घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बख्तल की चौकी निवासी नरेश पत्नी सरिता, उनकी छह वर्षीय बेटी मन्नू उर्फ माही एवं बेटा कृष्ण के साथ ससुराल कैथवाड़ा जा रहा था कि सामने से आई कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।  उनके पीछे आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल को भी कार ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कार रुपारेल नदी में गिरकर पलट गई। हादसे में नरेश, सरिता, मन्नू एवं कृष्ण तथा दूसरी मोटरसाइकिल सवार एवं घाट निवासी पप्पू उर्फ रामचरण जोगी एवं कार चालक टोंक निवासी शिवराज घायल हो गये।

सूचना के बाद बड़ौदमेव पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी बड़ोदामेव में भर्ती कराया जहां से उन्हें अलवर भेज दिया गया। इनमें नरेश, सरिता एवं मन्नू ने दम तोड़ दिया। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए।

Post Comment

Comment List

Latest News

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा को लेकर कांग्रेस का निशाना: सरकार कर रही परंपरा का उल्लंघन, पीएम मोदी की गैर मौजूदगी को लेकर उठाए सवाल अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा को लेकर कांग्रेस का निशाना: सरकार कर रही परंपरा का उल्लंघन, पीएम मोदी की गैर मौजूदगी को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ चर्चा में प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति पर सवाल उठाए हैं। जयराम रमेश ने...
झुंझुनूं के ‘रीढ़ का टीला’ में मिला हजारों साल पुराने मानव बसावट का प्रमाण : पुरातात्विक उत्खनन में प्रागैतिहासिक औज़ार, मंदिर स्थापत्य और 11वीं-12वीं शताब्दी की मूर्तियों के मिले अवशेष 
जयपुर पुलिस आयुक्त की 14 मार्च को जनसुनवाई : बगरू सर्किल के बगरू, सेज, भांकरोटा एवं बिंदायका थानों के परिवादियों की करेंगेे जनसुनवाई
ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पूरी तरह सुरक्षित, यूसुफ पेजेशकियन ने किया चोटिल होने की खबरों का खंडन 
पीएम मोदी का केरल-तमिलनाडु दौरा: 16,450 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास, नई रेल सेवाओं को दिखाएंगे हरी झंडी
असर खबर का - धरतीपुत्रों का इंतजार समाप्त, 25 से होगी फसलों की खरीद
LPG की कमी पर राज्यसभा में चर्चा की मांग, भाकपा सांसद संदोष कुमार ने दिया कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस