अलवर में दिनदहाड़े बैंक में तीन लाख की लूट

बैंक मैनेजर को हथियार दिखाकर बैंक में मौजूद करीब तीन लाख रुपए का कैश लेकर फरार

अलवर में दिनदहाड़े बैंक में तीन लाख की लूट
पुलिस ने बैंक कर्मियों से घटना की जानकारी लेकर बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग चेक की। भूगोर क्षेत्र शहर से लगता हुआ है। घटना के समय बैंक के अंदर व आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

अलवर। शहर के अरावली विहार थाना अंतर्गत भूगोर में बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में दिनदहाड़े हथियार की नोक पर बदमाश करीब तीन लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के फरार होते ही बैंक कर्मियों ने लूट की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। गुरुवार दोपहर के समय तीन हथियारबंद बदमाश भूगोर स्थित बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में अंदर आए। इसके बाद बैंक मैनेजर को हथियार दिखाकर बैंक में मौजूद करीब तीन लाख रुपए का कैश लेकर फरार हो गए। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमन मीणा व सीओ ग्रामीण अमित चौधरी सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बैंक कर्मियों से घटना की जानकारी लेकर  बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग चेक की। भूगोर क्षेत्र शहर से लगता हुआ है। घटना के समय बैंक के अंदर व आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। उसके बाद भी दिनदहाड़े यह घटना हुई। बैंक कर्मियों ने बताया कि बैंक में आए तीन बदमाशों ने बैंक मैनेजर व अन्य स्टाफ को हथियार की नोक पर लेकर लूट की घटना को अंजाम दिया। अलवर जिले में ताबड़तोड़ हो रही घटनाओं ने पुलिस को परेशान कर दिया है। बदमाश खुलेआम शहर के बीच में घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में साफ है कि अलवर में पुलिस व्यवस्था फेल हो चुकी है। पुलिस के तमाम दावों के बाद भी खुलेआम घटनाओं का सिलसिला जारी है। पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस बैंक के आसपास क्षेत्र में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग भी चेक कर रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन