गौहत्या के विरोध में बारां बंद : हिन्दू संगठनों ने निकाली रैली, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

नारेबाजी करते हुए रैली निकाली और शहर के बाजार बंद

गौहत्या के विरोध में बारां बंद : हिन्दू संगठनों ने निकाली रैली, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

शहर के बरडिया क्षेत्र में गौवंश का कटा सिर मिलने के मामले को लेकर बारां बंद रखा गया। गौसेवकों और हिन्दू संगठनों ने इसे गोहत्या का मामला बताते निष्पक्ष जांच और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज संगठनों ने बैठक कर सोमवार को बारां बंद रखने का निर्णय लिया था।

बारां। शहर के बरडिया क्षेत्र में गौवंश का कटा सिर मिलने के मामले को लेकर सोमवार को बारां बंद रखा गया। गौसेवकों और हिन्दू संगठनों ने इसे गोहत्या का मामला बताते निष्पक्ष जांच और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज संगठनों ने रविवार को बैठक कर सोमवार को बारां बंद रखने का निर्णय लिया था। सोमवार सुबह बड़ी संख्या में गौसेवक और हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता प्रताप चौक स्थित पुलिस चौकी के सामने एकत्रित हुए। नारेबाजी करते हुए रैली निकाली और शहर के बाजार बंद कराए गए। बंद के चलते पूरे दिन बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। इसके बाद प्रदर्शनकारी प्रताप चौक पर धरने पर बैठ गए और सड़क पर बैठकर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। 

प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कलक्टर को मौके पर बुलाने की मांग की। सूचना पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। करीब तीन बजे पुलिस ने अचानक धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें कई गौसेवकों को चोटें आईं। पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया। जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तौमर ने 9 फरवरी से आगामी आदेश तक पूरे बारां जिले में धारा 163 लागू कर दी है। आदेश में बताया गया कि आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक त्योहारों और आयोजनों को देखते हुए कानून व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।


 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग