40 स्थानों पर रखवाए कचरा पात्र 18 महीने में हुए कबाड़

लापरवाही:एक कचरा पात्र का अनुमानित खर्च 8000 रुपए

40 स्थानों पर रखवाए कचरा पात्र 18 महीने में हुए कबाड़

ग्राम पंचायत की ओर से कचरा डालने के लिए रखे कचरा पात्रों में भरे कचरे का निस्तारण नही किया गया।

किशनगंज। किशनगंज कस्बे के वार्डों, सरकारी कार्यालयों में कचरा संग्रहण करने के लिए ग्राम पंचायत की ओर से फरवरी 2022 की शुरूआत में स्वच्छ भारत मिशन के तहत 40 जगह कचरा पात्र रखे गए थे। जिसमे कचरा डालने के लिए दो-दो कचरा पात्र का सेट था जिनकी अनुमानित लागत 8000 रुपए थी। यह कचरा पात्र मोहल्ले वासियों के गीले व सूखे कचरा डालने के लिए रखे गए थे ताकि कचरे का निस्तारण किया जा सके। ग्राम पंचायत प्रशासन ने कचरा पात्रों रखवाने के बाद इनकी सुध नहीं लेने के चलते देखरेख के अभाव में कचरा पत्र खुद ही कबाड़ हो गए। जिससे ग्राम पंचायत ने कचरा पात्र योजना में सरकार को लाखो रुपए का चूना लगा दिया।

गुस्साएं मौहल्लेवासियों ने ग्राम पंचायत में रख दिए थे कचरा पात्र
ग्राम पंचायत की ओर से कचरा डालने के लिए रखे कचरा पात्रों में भरे कचरे का निस्तारण नही किया गया। जिससे कचरा सड़कों पर फैलने लगा है। कचरे के ढेरों में मवेशी विचरण कर रहे हैं। जिससे मौहल्ले वासियों को परेशानी होने लगी है। शिकायत के बाद भी कई दिनों तक ग्राम पंचायत द्वारा नही करवाया गया तो गुस्साए मौहल्ले वासियो ने कई कचरा पात्र  ग्रामपंचायत में जाकर रख दिए थे। जिसको लेकर ग्राम पंचायत सरपंच राधाकिशन मीणा ने कचरे के निस्तारण के लिए ग्रामीणों को जिम्मेदार ठहराया।

पंचायत ने लगाया सरकार को लाखों का चूना
किशनगंज ग्राम पंचायत द्वारा कस्बे में रखवाए गए कचरा पात्रों में भरे कचरे का निस्तारण नहीं करवाने के बाद लोगो ने कई कचरा पात्रों को वापस ग्राम पंचायत में लाकर रख दिया है। तो कई कचरा पात्र सार संभाल के अभाव में कचरे के ढेर पर हो कबाड़ हो गए। जिससे स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत रखे 40 कचरा पत्रों के कबाड़ हो जाने से सरकार को लाखों रुपए का नुकसान पहुंचा है। जिनका एक कचरा पात्र का अनुमानित खर्च 8000 रुपए था।

कचरा पात्र की सुध नहीं ले रही पंचायत
वार्ड पंच रामनिवास सुमन ने बताया कि ग्रामपंचायत किशनगंज द्वारा कस्बे के मोहल्लों ,सरकारी कार्यालयों में कचरे के संग्रहण के लिए कचरा पात्र रखवाए गए कचरा पात्रों के भर जाने के बाद शिकायत के बावजूद ग्राम पंचायत की ओर से ध्यान नहीं देने से कचरे से भर पात्र अब कबाड़ हो गए है। कस्बे में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर से आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत कबाड़ हुए कचरा पत्रों की भी सुध नहीं ले रही है।

इनका कहना है 
प्रशासन द्वारा कचरा पात्रों में भरे कचरे का निस्तारण नही किया गया। जिससे कचरा सड़कों पर फैलने लगा था। कचरे के ढेरों में मवेशी विचरण कर रहे थे। जिससे मौहल्लेवासियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा था, इसलिए गुस्साएं मौहल्लेवासियों ने कचरा पात्र ग्राम पंचायत में जाकर रख दिए थे। 
- रामसिंह, मौहल्लावासी। 

ग्राम पंचायत द्वारा किशनगंज कस्बे में सूखे,गीले कचरे का निस्तारण करने के लिए कचरा पात्र रखवाए गए थे,जिनके कचरे का निस्तारण ग्रामीणों द्वारा करना था लेकिन ग्रामीणों ने कचरे का निस्तारण नहीं किया,कस्बे के लोगों ने कई कचरा पात्र ग्राम पंचायत कार्यालय किशनगंज में रखवा दिए। 
- राधाकिशन मीणा, सरपंच, किशनगंज। 

कस्बे में ग्राम पंचायत द्वारा कचरा निस्तारण को लेकर कचरा पात्र रखवाए जाने,उनका उपयोग नही होने का मामला संज्ञान में आया है। पंचायत से जानकारी लेकर खामी होने पर उचित कार्यवाही की जाएगी।
- सत्यप्रकाश जोरवाल, विकास अधिकारी, किशनगंज। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल