परेशानी: सहरिया इलाकों में नही है दमकल

लंबे समय से की जा रही है दमकल की मांग

परेशानी: सहरिया इलाकों में नही है दमकल
आगजनी की घटनाओं में समय पर आग न बुझाने से होता है भारी नुकसान।

राजपुर। राजपुर सहित आसपास के सहरिया क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में एक भी दमकल नहीं है। ऐसे में जब आगजनी की घटनाएं होती है तो समय पर आग न बुझा पाने से भारी तबाही होती है। वन क्षेत्र में वन संपदा और वन्यजीवों को नुकसान होता है। आबादी में भी आग को बुझाने के लिए फायर बिग्रेड की कमी से कई बार लाखों का नुकसान हो जाता है। कहने को तो शाहबाद मुख्यालय है लेकिन उपखंड मुख्यालय इलाके में कई मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को सुविधाओं के लिए वर्षों से तरसना पड़ रहा है। उपखंड मुख्यालय के तहत कई ग्राम पंचायत मुख्यालय जुड़े हुए हैं लेकिन सबसे बड़ी बात तो यह है कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही हर वर्ष शाहबाद क्षेत्र के जंगलों में आगजनी की घटनाएं आए दिन देखने को मिलती हैं तथा आबादी क्षेत्र में आगजनी की घटना होती रहती हैं। इसी को लेकर लंबे समय से क्षेत्र के लोग दमकल की मांग लंबे समय से करते आ रहे हैं लेकिन अभी तक लोगों की मांग पूरी नहीं हुई है। उपखंड मुख्यालय पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं होने के चलते क्षेत्र में आगजनी की घटनाएं घातक होती हैं तो दौरान भारी नुकसान झेलना पड़ता है। उस समय फायर ब्रिगेड की कमी क्षेत्रवासियों को खलती है। 

सचिन शुक्ला, डेविड भार्गव, हेमराज नामदेव, जितेंद्र राठौर, हेमंत खत्री, अखिलेश भार्गव आदि ने बताया है कि उपखंड मुख्यालय पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी लगाने की मांग क्षेत्र के लोग लंबे समय से करते आ रहे हैं लेकिन जब भी क्षेत्र में कोई जनप्रतिनिधि आते हैं तो इस मांग को कई बार उनके सामने रखा है लेकिन झूठे आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला है। अभी क्षेत्र में बीते 8 दिनों से आगजनी की घटनाएं ज्यादा हो रही है। शाहबाद के जंगलों में बीते दो दोनों में भयंकर आग का तांडव देखने को मिला है जिसमें पर्यावरण को काफी नुकसान हुआ है। वही प्रशासन में आम लोगों को भी परेशानी का सामना इस दौरान करना पड़ा है। इस भयंकर आग के तांडव की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल चुकी थी इसको लेकर मौके पर जिला कलक्टर सहित प्रशासनिक अमला की घटना स्थल पर पहुंचा लेकिन इतना बड़ा हादसा होने के बावजूद भी कोई सबक लेता नजर नहीं आ रहा है क्षेत्र में जब भी आज जाने की घटनाएं देखने को मिलती हैं तो कई पीड़ित परिवारों का फायर ब्रिगेड की कमी के चलते काफी नुकसान हो जाता है। अगर उपखंड मुख्यालय पर प्रशासन फायर ब्रिगेड की सुविधा उपलब्ध कराए तो कई लोगों को राहत मिलेगी। क्षेत्र के लोगों ने उपखंड मुख्यालय को फायर ब्रिगेड की गाड़ी लगाने की मांग क्षेत्रीय विधायक ललित मीणा और जिला कलक्टर से की है।

शाहबाद सहरिया क्षेत्र में आगजनी की घटनाएं घटित होती रहती हैं। इसको लेकर प्रशासन जन प्रतिनिधियों को ध्यान देना चाहिए और उपखंड मुख्यालय पर फायर ब्रिगेड गाड़ी की सुविधा करवाना चाहिए।
- कल्लाराम प्रजापत 

दमकल की कमी आगजनी की घटना होने पर खलती इलाके में सुविधा होनी चाहिए किसी भी फंड से दमकल की सुविधा सहरिया इलाके में मुहैया करानी चाहिए।
- राहुल शर्मा, दुकानदार 

Read More बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया

फायर बिग्रेड की मांग लम्बे समय से लोग करते आ रहे हैं तहसील व उपतहसील मुख्यालय पर ये सुविधा नही हैं। सहरिया परियोजना विभाग,विधायक कोष के फंड से फायर बिग्रेड की गाड़ी मिलना चाहिए।
- ओमप्रकाश वशिष्ठ, किसान 

Read More अंता नगरपालिका उपाध्यक्ष : कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन निरस्त

विधानसभा क्षेत्र में आगजनी की घटनाएं होती हैं तो दमकल की कमी खलती है। आगजनी की घटना होने पर कई लोगों को काफी नुकसान झेलना पड़ता है। उपखंड मुख्यालय पर प्रशासन को फायर ब्रिगेड की सुविधा मुहैया करवाना चाहिए।
- अखिलेश भार्गव, ग्रामीण।

Read More बारां में उपाध्यक्ष चुनाव : कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने, बारां में आप का कब्जा

इनका कहना है 
सहरिया क्षेत्र के लोगों की समस्या है लंबे समय से मांग जारी है। फायर ब्रिगेड की सुविधा मुहैया कराने के प्रयास किए जाएंगे।
- जब्बर सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर शाहाबाद 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जापान में सजेगा राजस्थान, विरासत से वन्यजीव तक दिखेगी तस्वीर जापान में सजेगा राजस्थान, विरासत से वन्यजीव तक दिखेगी तस्वीर
जापान के टोक्यो में आयोजित 'टूरिज्म एक्सपो जापान-2026' में राजस्थान पर्यटन विभाग अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। राज्य...
असहमति के बाद भी सहयोगी आयुक्तों को तरजीह नहीं देते ज्ञानेश कुमार, तत्काल दें इस्तीफा: सिंघवी
कतर की मध्यस्थता में न्यूयॉर्क में अमेरिका से हुई बातचीत में ईरान ने रखी शर्तें: बघाई
गो गैस अब प्रदेश भर में होगी उपलब्ध, नेटवर्क विस्तार को लेकर सीएमडी नितिन खोरा का बड़ा ऐलान
शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 299 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,446 पर बंद; धातु, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में उछाल
यूं होता है पंचायती राज संस्थाओं में सीटों का आरक्षण, जानें
राजस्थान के निर्यातकों को नए बाजारों से जोड़ने पर जोर, टीपीसीआई और राजस्थान चैम्बर की बैठक में एफटीए ; सरकारी योजनाओं व सेक्टर-वाइज प्रशिक्षण पर बनी सहमति