पार्वती नदी में मछली पकड़ते समय बहे 3 युवक, 20 किमी दूर मिला एक शव

पार्वती नदी में मछली पकड़ते समय बहे 3 युवक, 20 किमी दूर मिला एक शव

घटना के बाद से ही तीनों युवकों की तलाशी के लिए तीन दिन से एसडीआरएफ की टीमों की ओर से रेस्क्यू आॅपरेशन चलाया जा रहा है।

न्यूज सर्विस/नवज्योति, किशनगंज। किशनगंज बारां सदर थाना क्षेत्र के कल्याणपुरा की ओर पार्वती नदी में शनिवार को मछली पकड़ते समय बहे 3 युवकों की तलाशी को लेकर एसडीआरएफ की टीम लगातार  तीसरे दिन सोमवार को भी सर्च आॅपरेशान जारी रहा। इनमें से एक युवक का शव घटनास्थल से करीब 20 किमी दूर रामगढ़ के पास मेहताबपुरा के पास पार्वती नदी में शव क्षत-विक्षिप्त अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने ग्रामीणों की मदद से शव को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। मौके पर ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जिसके बाद परिजनों ने पास में अंतिम संस्कार करवाया। 

किशनगंज थानाधिकारी योगेश कुमार शर्मा ने बताया कि राजीव गांधी कॉलोनी बारां निवासी राहुल गुजराती  पुत्र उदय सिंह (23)और उसका साथी बंटी पुत्र भंवरलाल जाटव (42), किशन शनिवार को सदर थाना क्षेत्र के कल्याणपुरा में पार्वती नदी में मछली पकड़ने के लिए गए थे, जहां उनके साथ फतेहपुर निवासी बबलू (45) उर्फ श्यामबिहारी भी नदी में मछली पकड़ने के लिए नदी के बीच में तक चले गए थे। इस दौरान तेज बहाव और जलस्तर बढ़ने से युवक बह गए। इस दौरान किशन और नीलू को मशक्कत के बाद तैरकर नदी से बाहर निकला गया, लेकिन राहुल, बंटी और बबलू तेज बहाव में बह गए थे। घटना के बाद से ही तीनों युवकों की तलाशी के लिए तीन दिन से एसडीआरएफ की टीमों की ओर से रेस्क्यू आॅपरेशन चलाया जा रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन तीसरे दिन सोमवार को भी जारी रहा। इस दौरान राहुल गुजराती (23) का शव किशनगंज थाना क्षेत्र के मेहताबपुरा के पास पार्वती नदी में मिला है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में दिखा साल का पहला चंद्रग्रहण : 20 मिनट तक नजर आया ब्लड मून, शहरवासियों ने आकाश में देखा अद्भुत नजारा जयपुर में दिखा साल का पहला चंद्रग्रहण : 20 मिनट तक नजर आया ब्लड मून, शहरवासियों ने आकाश में देखा अद्भुत नजारा
साल का पहला चंद्रग्रहण मंगलवार रात करीब 20 मिनट तक नजर आया, जब आसमान में “ब्लड मून” का अद्भुत दृश्य...
पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने बनाया विशेष नियंत्रण कक्ष : खाड़ी देशों में भारतीय दूतावासों के लिए टोल फ्री नम्बर जारी, भारत ने किया विवादों का बातचीत और कूटनीति से समाधान करने का आह्वान
मुख्यमंत्री निवास पर होली महोत्सव : भजनलाल शर्मा ने आमजन संग खेली होली, आमजन को गुलाल लगाकर दी पर्व की बधाई
आईटीबी बर्लिन में राजस्थान का सशक्त आगाज : वैश्विक मंच पर विरासत, स्थापत्य और सतत पर्यटन मॉडल की प्रस्तुति, स्थापत्य सौंदर्य और नवाचारपूर्ण प्रस्तुति के कारण राजस्थान मंडप विशेष आकर्षण का केंद्र
शहर में होली ‌की धूम : डीजे की धुन पर थिरकी युवाओं की टोलियां, रंग-गुलाल उड़ाकर लिया उत्सव का आनंद
राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं संग मनाई होली : गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर दी पर्व की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सभी के जीवन को नई आशाओं और खुशियों से भर दें
इजरायल के रक्षा मंत्री ने दी चेतवानी : ईरान का अगला सर्वोच्च नेता भी होगा हमारा निशाना, इससे फर्क नहीं पड़ता उसका नाम क्या है या वह कहां छिपा है