साथ खेल रहे तीन  मासूम जिंदा जले

मरने वालों में दो सगे भाई बहन

साथ खेल रहे तीन  मासूम जिंदा जले

मृतकों में रुकमा और अशोक भाई बहन थे। इनके पिता हिंगोल की चार साल पहले मौत हो चुकी थी। दोनों का एक और भाई है, जो अपने ननिहाल में रहता है।

बाड़मेर। सरहदी बाड़मेर जिले से एक मकान में बनी कच्ची झोंपड़ी में आग लगने से तीन मासूमों की जिंदा जलने से मौत हो गई है। 
बुधवार को नागाणा थाना इलाके के बादरा गांव में एक ढाणी में बनी कच्ची झोंपड़ी में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है, कि आग लगने के दौरान तीन मासूम झोंपड़ी के अंदर ही रह गए और तीनों बच्चों की जिंदा जलने से मौत हो गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। मृतकों में रुकमा और अशोक भाई बहन थे। इनके पिता हिंगोल की चार साल पहले मौत हो चुकी थी। दोनों का एक और भाई है, जो अपने ननिहाल में रहता है।

बुझे परिवार के चिराग
घटना के बाद मृतकों के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद मोर्चरी में रखवाया है। सांसियो की बस्ती बांदरा निवासी हाकमसिंह का बेटा सरूपी और मिठडा रुकमा निवासी हिंगोलसिंह का बेटा अशोकसिंह और बेटी रुकमा आपस में एक घास फूस की झोपड़ी में खेल रहे थे। ये सभी अपने-अपने घर से 500 मीटर की दूरी पर थे।

Tags: burnt

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भीषण गर्मी की चपेट में प्रदेश : बाड़मेर में पारा 41 डिग्री पार, लू के थपेड़ों से आमजन परेशान भीषण गर्मी की चपेट में प्रदेश : बाड़मेर में पारा 41 डिग्री पार, लू के थपेड़ों से आमजन परेशान
प्रदेश में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अधिकांश जिले भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं,...
ओवरलोड वाहनों से 4 गुना तक होगी शुल्क वसूली : टोल नाकों पर ही होगा वजन मापन, जानें नए नियमों की प्रमुख बातें
पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग