अंधविश्वास में थम गई 9 माह के मासूम की सांस : परिजनों ने पेट पर गर्म तार से लगाया डाम, जानें पूरा मामला

धारा 75 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

अंधविश्वास में थम गई 9 माह के मासूम की सांस : परिजनों ने पेट पर गर्म तार से लगाया डाम, जानें पूरा मामला

अंध विश्वास के चलते परिजनों की ओर से दिए डाम के दंश से ग्रसित नौ माह के मासूम ने बीतीरात महात्मा गांधी चिकित्सालय में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।परिवार में पांच बेटियों के जन्म के बाद इकलौते बेटे का जन्म हुआ था।

भीलवाड़ा। अंध विश्वास के चलते परिजनों की ओर से दिए डाम के दंश से ग्रसित नौ माह के मासूम ने बीतीरात महात्मा गांधी चिकित्सालय में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।परिवार में पांच बेटियों के जन्म के बाद इकलौते बेटे का जन्म हुआ था। जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के ईरांस निवासी देवा बागरिया के नौ माह के बेटे गोविंद को पिछले दिनों निमोनिया हो गया था। परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाने के बजाय पेट पर डाम लगाया। गरम तार से लगाए डाम से बच्चे की हालत और बिगड़ गई थी।

पिछले दिनों उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां तीन दिन से वेंटीलेटर पर उसका उपचार चल रहा था। बीती रात गोविंद की अस्पताल में मौत हो गई। शव, पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बीएनएस व किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम की धारा 75 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। 

Post Comment

Comment List

Latest News

कार एवं ट्रेलर की टक्कर में दो की मौत : एक सप्ताह पूर्व ही विवाहित युवक की दुर्घटना में मौत, ट्रेलर चालक फरार कार एवं ट्रेलर की टक्कर में दो की मौत : एक सप्ताह पूर्व ही विवाहित युवक की दुर्घटना में मौत, ट्रेलर चालक फरार
मायरा मीठा करने सुजानगढ़ आ रहा एक परिवार दुर्घटना के शिकार हो गया। घटना में दो युवकों की मौत हो...
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष ने नगर निगम चुनावों में फर्जी मतदान का लगाया आरोप
विवाह योग्य उम्र नहीं रखने वाले बालिग भी रह सकते हैं साथ : अदालत ने कहा- लिव इन संबंध न तो अवैध हैं और ना ही बिना विवाह साथ रहना अपराध
माटी बचेगी तभी तो मानव बचेगा
पहली बार महिला हॉकी का स्वर्ण : पांच साल पहले माता-पिता को खोया, दो साल बाद दुर्घटना में बड़े भाई की हुई मौत ; लेकिन टूटी नहीं निकिता टोप्पो
रूसी राष्ट्रपति व्लादी​मीर पुतिन का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत, राजघाट पर महात्मा गांधी को किया याद 
हवाई यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें : अब तक 400 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल