वॉच टावर पर तैनात कांस्टेबल की गोली लगने से मौत : खुद की एसएलआर से चलीं तीन गोलियां, मामले की जांच जारी

ऑटोमैटिक मोड पर थी राइफल 

वॉच टावर पर तैनात कांस्टेबल की गोली लगने से मौत : खुद की एसएलआर से चलीं तीन गोलियां, मामले की जांच जारी
जिला जेल की बाहरी सुरक्षा में तैनात आरएसी के जवान रामकिशोर की वॉच टावर पर ड्यूटी के दौरान गोली लगने से मौत हो गई। गोली उनकी सर्विस राइफल एसएलआर से चली। शाम छह से रात दस बजे तक उनकी ड्यूटी वॉच टावर पर थी। रात करीब दस बजे ड्यूटी खत्म होने से कुछ देर पहले उनकी राइफल से तीन गोलियां चलीं, जिनमें से एक गोली उनके सीने में लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

भीलवाड़ा। जिला जेल की बाहरी सुरक्षा में तैनात आरएसी के जवान रामकिशोर की वॉच टावर पर ड्यूटी के दौरान गोली लगने से मौत हो गई। गोली उनकी सर्विस राइफल एसएलआर से चली। घटना शनिवार देर रात की है। जेल अधीक्षक शैलेंद्र सिंह फौजदार ने बताया कि बांदरसिंदरी थाना क्षेत्र के नया गांव निवासी आरएसी की 13वीं बटालियन के कांस्टेबल रामकिशोर मोडिवाल (37) जिला जेल की बाहरी सुरक्षा में तैनात थे। शनिवार शाम छह से रात दस बजे तक उनकी ड्यूटी वॉच टावर पर थी। रात करीब दस बजे ड्यूटी खत्म होने से कुछ देर पहले उनकी राइफल से तीन गोलियां चलीं, जिनमें से एक गोली उनके सीने में लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ड्यूटी रिलीव करने पहुंचे कांस्टेबल बाबूलाल ने आवाज देने पर जब कोई जवाब नहीं मिला, तो टावर पर जाकर देखा। वहां रामकिशोर का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। अधिकारियों ने कहा है कि फोरेंसिक रिपोर्ट और सर्विस राइफल की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

ऑटोमैटिक मोड पर थी राइफल 
 पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि एसएलआर राइफल ऑटोमैटिक मोड पर थी। इससे एक साथ तीन गोलियां चलीं। एक गोली रामकिशोर के सीने में बाईं ओर लगी और पीछे से निकल गई, जबकि दो राउंड हवा में गए। दो गोलियों के खोल वॉच टावर पर और एक खोल नीचे मिला। 

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई