हमीरगढ़ में वारदात : सीसीटीवी को बनाया निशाना, महिलाओं के वेश में आए बदमाशों ने मंदिर से चुराए 60 लाख के गहने और 4 लाख कैश

बीती रात बदमाशों ने मंदिर के ताले तोड़े

हमीरगढ़ में वारदात : सीसीटीवी को बनाया निशाना, महिलाओं के वेश में आए बदमाशों ने मंदिर से चुराए 60 लाख के गहने और 4 लाख कैश

पुजारी ने बताया कि इस मंदिर से 550 ग्राम सोना, 5 किलो 150 ग्राम चांदी के माताजी के श्रृंगार के जेवर के साथ ही दानपात्र से बदमाश करीब चार लाख रुपए चुरा ले गए हैं। 

हमीरगढ़। जिले के हमीरगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित प्राचीन माता के मंदिर से बदमाश करीब 60 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात सहित 4 लाख रुपए की नकदी चुरा ले गए। हमीरगढ़ स्थित चामुंडा माता मंदिर के पुजारी पूरण माली ने बताया कि बीती रात बदमाशों ने मंदिर के ताले तोड़े और आलमारी में रखी चॉबी निकाल कर ताला खोला और माताजी के श्रृंगार के सोने और चांदी के आभूषण और दानपात्र भी चुरा ले गए। यह दानपात्र टूटा हुआ मंदिर से करीब दो किलोमीटर दूर जंगल में मिला। पुजारी ने बताया कि अलसुबह 4.20 बजे नींद खुली तो वारदात का पता चला। पुजारी ने बताया कि इस मंदिर से 550 ग्राम सोना, 5 किलो 150 ग्राम चांदी के माताजी के श्रृंगार के जेवर के साथ ही दानपात्र से बदमाश करीब चार लाख रुपए चुरा ले गए हैं। 

पुलिस ने जुटाए साक्ष्य
सूचना पर हमीरगढ़ थाना प्रभारी संजय गुर्जर सहित अन्य अधिकारी व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और छानबीन कर साक्ष्य जुटाए। वारदात का खुलासा करने के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। 

किसी को नहीं लगी भनक, सुबह चला पता
चामुंडा माता मंदिर परिसर में पुजारी व तीन भोपे व जातरी दंपती सो रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने मंदिर में प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया। मंदिर में सोए किसी भी व्यक्ति को चोरों की आहट तक सुनाई नहीं दी।

डीवीआर अपने साथ ले गए
मंदिर में वारदात के दौरान बदमाशों ने वहां लगे सीसी टीवी कैमरे तोड़ दिए। एक डीवीआर चोर अपने साथ ले गए। एक अन्य डीवीआर में वारदात कैद मिली। इस वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की संख्या 5 थी और वे महिलाओं के वेश में थे। बदमाशों ने अपने चेहरे भी ढंक रखे थे।

Read More भव्य अभिषेक का नजारा! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में 151 किलो दूध से स्नान, 1001 मोदक चढ़ाए गए

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नीतीश कुमार ने किया 542 करोड़ की लागत से बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़ने वाली सुरंग का कार्यारंभ, तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश नीतीश कुमार ने किया 542 करोड़ की लागत से बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़ने वाली सुरंग का कार्यारंभ, तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 542 करोड़ की लागत वाली अत्याधुनिक म्यूजियम सब-वे टनल का शिलान्यास किया। यह सुरंग बिहार और...
चिरंजीवी का सरकार ने पहले नाम बदला : अब योजना बदहाल, गहलोत बोले- मरीजों को नहीं मिल रही कैशलेस सुविधा
ईरानी जवाबी कार्रवाई: अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर सटीक मिसाइल हमला, दुश्मन के रडार सिस्टम पहले ही हो चुके हैं नष्ट
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाए कर रही रोडवेज में फ्री यात्रा : सिंधी कैंप बस स्टैंड पर महिलाओं की भारी भीड़, प्रशासन कर रहा अतिरिक्त बसों का संचालन
आपदा सरकार ने रोकी थी दिल्ली की विकास यात्रा : भाजपा सरकार बनने के बाद आई तेजी, मोदी ने कहा- विकास के मॉडल में बहानें बंद; काम शुरू
अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन उत्पीडऩ का मामला दर्ज करवाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में पहुंचे प्रयागराज, पुलिस जांच शुरू
ईरान-इजरायल युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की 3 फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे यात्री