चाकू घोंपकर गेस्ट हाउस संचालक की हत्या

विरोध में सलावटिया के बाजार हुए बंद , एफएसएल व एमओबी ने जुटाए साक्ष्य 

चाकू घोंपकर गेस्ट हाउस संचालक की हत्या

इस वारदात से सलावटिया कस्बे में सनसनी फैल गई। गुस्साये दुकानदारों ने हत्या के विरोध में बाजार बंद कर दिये।

भीलवाड़ा/बिजौलियां। जिले में दिनों-दिन हत्या व लूट की वारदातें बढ़ने लगी है। इससे आम आदमी को अपने जान-माल को लेकर चिंता सताने लगी है। जिले के सलावटिया ग्राम में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने एक गेस्ट हाउस संचालक को चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी गेस्ट हाउस में लगा डीवीआर तक साथ ले गये। इस वारदात से सलावटिया कस्बे में सनसनी फैल गई। गुस्साये दुकानदारों ने हत्या के विरोध में बाजार बंद कर दिये। जानकारी के अनुसार सलावटिया में रहने वाले राजकुमार समदानी के दो बेटे हैं। शुभम बड़ा और सागर छोटा बेटा है। समदानी का मुख्य मार्ग पर सलावटिया में ही समदानी गेस्ट हाउस है। गेस्ट हाउस का संचालन दिन में शुभम, जबकि रात में सागर करता है। सागर अविवाहित है। गुरुवार की रात भी गेस्ट हाउस पर सागर था। उसके साथ एक कर्मचारी भी वहीं था। रात साढ़े ग्यारह बजे तक दोनों गेस्ट हाउस में बैठे थे। इसके बाद कर्मचारी गेस्ट हाउस की तीसरी मंजिल पर जाकर छत पर सो गया, जबकि सागर ग्राउंड फ्लोर पर ही था। इसके बाद अज्ञात बदमाश ने समदानी गेस्ट हाउस में दस्तक दी। उसने ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद सागर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किये। सागर ने बचने के लिए पड़ौस में जाने की कोशिश भी की, लेकिन हत्या के इरादे से आये कातिल ने उसे जाने नहीं दिया और चाकू से कई वार किये। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी, गेस्ट हाउस में लगा सीसी टीवी का डीवीआर और एलईडी भी साथ ले गया, ताकि उसका कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग पाये। कातिल के जाने के बाद सागर गेस्ट हाउस के गेट तक पहुंचा। उसे किसी ने गंभीर और लहूलुहान हालत में देखकर उसके पिता राजकुमार समदानी को फोन से सूचना दी। परिजन गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां सागर घायल और लहूलुहान हालत में अचेत मिला। उसे तत्काल बिजौलियां अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, सूचना बिजौलियां पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू करते हुये मुख्यालय से एफएसएल और एमओबी टीम को मौके पर बुलाया। टीमों ने वहां जाकर साक्ष्य जुटाये। उधर हत्या की इस वारदात से सलावटिया में सनसनी फैल गई। दहशतजदा व्यापारियों ने शुक्रवार सुबह बाजार बंद कर दिये। दोपहर में बिजौलियां अस्पताल में पुलिस ने सागर के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा, शव परिजनों को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी उगमाराम ने बताया कि मृतक के पिता राजकुमार समदानी की रिपोर्ट पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और अज्ञात हत्यारों की तलाश की जा रही है। 

कर्मचारी को नहीं लगी भनक

समदानी गेस्ट हाउस के संचालक सागर की गेस्ट हाउस में घूसकर अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। सागर ने बचाव का प्रयास भी किया। शोर भी मचाया होगा, लेकिन छत पर सोये कर्मचारी को इस वारदात की भनक तक नहीं लग पाई। पास में ही और गेस्ट हाउस है, लेकिन वहां मौजूद लोग भी वारदात को लेकर अनभिज्ञ थे।

 

Read More मुकुंदरा की सलतनत में एक और बाघ टी-2408 की एंट्री : रणथम्भौर से युवा बाघ शिफ्ट, बाघिन कनकटी का बनेगा जोड़ीदार ; आबाद होगा जंगल

Post Comment

Comment List

Latest News

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी की अहम बैठक, बजट घोषणाओं की प्रगति पर मंथन उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी की अहम बैठक, बजट घोषणाओं की प्रगति पर मंथन
दिया कुमारी की अध्यक्षता में बुधवार को पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में  समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य बजट में...
Weather Update : प्रदेश में आज से फिर बदलेगा मौसम, बादल छाने के आसार 
रोहित वेमुला के सवाल खत्म नहीं हुए : यह लड़ाई लड़ते रहना हमारी जिम्मेदारी, राहुल गांधी ने कहा- देश में सपने देखने का सबको बराबर का हक
PFMS के e-UC पोर्टल से अब ऑनलाइन भेजे जाएंगे उपयोगिता प्रमाण-पत्र, वित्त विभाग ने जारी किया परिपत्र
पैंथरों की हरकत पर नजर रखेगा जीएसएस रेडियो कॉलर
सुरों में सजी जीवन की सीख : JLF में गौर गोपाल दास का राग–वैराग्य, कहा- हर जीवन एक अधूरी धुन की तरह है, जिसमें कोई न कोई बोझ छुपा होता है
असर खबर का : पशु चिकित्सा केन्द्र पर लगा मिला ताला, अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण