मुख्यमंत्री ने भीलवाड़ा और हमीरगढ़ में किया शिवर अवलोकन : अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को लाभान्वित करना शिविरों का मकसद- शर्मा

पात्रताधारियों को पट्टे और सहायता राशि के चेक वितरित

मुख्यमंत्री ने भीलवाड़ा और हमीरगढ़ में किया शिवर अवलोकन : अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को लाभान्वित करना शिविरों का मकसद- शर्मा
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प में राजस्थान एविएशन के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

भीलवाड़ा। सच्ची और भ्रष्टाचार मुक्त राजनीति में बड़ा अंतर होता है। भाजपा सरकार स्वच्छ राजनीति के साथ आमजन की सेवसा कर रही है जबकि तत्कालीन कांगे्रस सरकार में ना सिर्फ महिलाओं और किसानों की हालत दयनीय थी बल्कि आए दिन पेपर लीक की घटनाओं ने प्रदेश के युवाओं को झकझौर करके रख दिया था। यह बात मुख्यमंत्री भजनलाल ने मंगलवार दोपहर निगम टाउन हॉल में शहरी सेवा शिविर कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि देश आज जीडीपी ग्रोथ रेट, डिजिटल इकॉनोमी, स्टार्टअप इकोसिस्टम सहित सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। निवेश अनुकूल नीतियों के कारण विदेशी कंपनियां भी भारत में व्यापार एवं निवेश कर रही है। उन्होंने कहा कि शिविरों में अंतिम पंक्ति में खड़े आमजन को लाभान्वित करना ही मुख्य उद्देश्य है। इसके बाद मुख्यमंत्री जिले के हमीरगढ़ पहुंचे जहां आयोजित शहरी सेवा शिविर का अवलोकन कर मौजूद आमजनों से संवाद कर फीडबेक लिया। 

सीएम ने किया एकेडमी का उद्घाटन 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प में राजस्थान एविएशन के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री शर्मा शर्मा मंगलवार सायं जिले के हमीरगढ़ में ड्यूंस एविएशन एकेडमी के उद्घाटन के अवसर पर आमजन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि  राज्य सरकार ने राइजिंग राजस्थान समिट के अंतर्गत ड्यूंस एविएशन एकेडमी को भूमि उपलब्ध कराई थी। इस पर जल्द ही फ्लाइंग शुरू भी हो जाएगी।  

Post Comment

Comment List

Latest News

एक मंच पर एकत्रित होंगे प्रदेश के प्रिंटिंग उद्योग से जुड़े व्यवसायी, प्रिंटर्स के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा  एक मंच पर एकत्रित होंगे प्रदेश के प्रिंटिंग उद्योग से जुड़े व्यवसायी, प्रिंटर्स के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा
राजस्थान प्रिंटर्स एसोसिएशन (RPA) द्वारा 24 अक्टूबर को जयपुर में एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। एसोसिएशन के...
विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका अहम, भारत के सांस्कृतिक केंद्रों का हो रहा पुनर्जागरण: मोदी
स्वर्गीय शेखावत को विधानसभा में पुष्पांजलि स्व. शेखावत का जीवन जन सेवा की मिशाल
भारत-पोलैंड के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई रफ्तार, बेंगलुरु पहुंचा 100 कारोबारी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल
कच्चे तेल में तेजी से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 125 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला
छठे राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन में प्रस्तुत होगा राजस्थान का विकास मॉडल
इस वित्त वर्ष में एक दिन में सर्वाधिक मूवमेंट, 67 विमानों की लैंडिंग और 62 ने भरी उड़ान.