बोयाखेड़ा ग्रामीण 2 साल से कम वोल्टेज का झेल रहे दंश

विभाग मौन- ग्रामीणों ने गंभीर समस्या को लेकर विधायक से की शिकायत

बोयाखेड़ा ग्रामीण 2 साल से कम वोल्टेज का झेल रहे दंश

विद्युतकर्मियों द्वारा अब तक ट्रांसफार्मर नहीं लगाया है, जिससे इस भीषण गर्मी में ग्रामीणों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं।

कापरेन। क्षेत्र के बोयाखेड़ा गांव में लो वोल्टेज की समस्या के चलते ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली उपयोग की मात्रा बढ़ गई है, ऐसे में कम वोल्टेज की समस्या होने लगती है। ग्रामीण मुकेश वैष्णव, कजोड़लाल,  दानमल, रणजीत ने बताया कि पिछले दो सालों से लो वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है। घरों में लगे कूलर,पंखे,फ्रिज कम वोल्टेज के कारण शोपीस बनकर रह गए हैं। पानी की मोटर भी नहीं चल पा रही हैं। जिससे ग्रामीणों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ता हैं। कम वोल्टेज के कारण गांव में अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर की स्वीकृति मिली हई हैं। लेकिन विद्युतकर्मियों द्वारा अब तक ट्रांसफार्मर नहीं लगाया है, जिससे इस भीषण गर्मी में ग्रामीणों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं। उन्होंने बताया कि गांव में तीन स्थानों पर मिडिल स्कूल पास, ठाकुरजी के मंदिर तथा गांव मुख्य चौराहे पर ट्रांसफार्मर लगाने की स्वीकृति मिली हुई इसके बाद डिस्कॉम की ओर से ट्रांसफार्मर नही लगाए जा रहे।
 
विधायक को बताई समस्या
 ग्रामीणों ने विधायक सीएल प्रेमी को लो वोल्टेज की समस्या बताई तथा स्वीकृत होने के बाद भी विद्युत विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर नहीं लगाने की शिकायत की गई। जहां उन्होेंने इस समस्या का  शीघ्र  समाधान का आश्वासन दिया।

नहीं तो आंदोलन 
दो साल से लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे बोयाखेड़ा के ग्रामीण ने कहा कि कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया, किन्तु ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा। जिसकी समस्त जिम्मेंदारी प्रशासन की होगी। 

आरडीएसएस प्राइवेट कम्पनी को टेंडर हुआ है ट्रान्सफार्मर वहीं लगाएंगी।
- मनीष सुमन, जेईएन,विद्युत विभाग

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं