55 किमी सड़क पर 6 जगह आधा-अधूरा निर्माण कार्य, गिट्टी के गुब्बार से वाहन चालक परेशान

बूंदी वाया बांसी से नैनवां मुख्य मार्ग का मामला

55 किमी सड़क पर 6 जगह आधा-अधूरा निर्माण कार्य, गिट्टी के गुब्बार से वाहन चालक परेशान

सार्वजनिक निर्माण विभाग की अनदेखी का खामीयाजा भूगतने को विवश क्षेत्रवासी।

भण्डेड़ा। बूंदी वाया बांसी से नैनवां मुख्य मार्ग पर काफी समय से खस्ताहाल है। विभाग की अनदेखी के कारण 55 किमी के मार्ग पर 6 जगहों पर काम अधूरा पड़ा है, जिससे आमजन के साथ वाहन चालकों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। कहीं गिट्टी तो कही पर डामर गायब है, ऐसे में वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ने से कोई अप्रिय घटना घटित होने का अंदेशा है। बारिश का मौसम है ओर इस खस्ताहाल मार्ग से गुजरना,किसी खतरे को न्यौता देने के बराबर है, लेकिन सार्वजनिक निर्माण विभाग इस गंभीर समस्या को लेकर गंभीर नहीं है,जिससे लोगों में रोष है। जानकारी के अनुसार संबंधित विभाग ने जिला मुख्यालय आवाजाही हेतु 10 किमी मुख्य रुट बूंदी से दलेलपुरा होते हुए रामेश्वर चौराहे तक संवेदक से सीसी सड़क सहित नवीन डामरीकृत मुख्य सड़क चौड़ाईकरण एवं सुढृढ़ीकरण का निर्माण कार्य करवाया। लेकिन जैतसागर झील के निकट शनि मंदिर के पास से बाणगंगा तक तीन जगह पर अधुरा कार्य छोड़ रखा है। इन जगहों पर फैली गिट्टी में वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ रहा है। लंबे समय से ही राहगीरों को इन जगहों पर आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। 

पीडब्लूडी ने संवेदक से इधर केंद्रीय सड़क निधि प्रोजेक्ट के तहत धनावा-दबलाना वाया बांसी होते हुए नैनवां तक एमडीआर-183 लगभग 45 किमी मुख्य सड़क का चौड़ाईकरण एवं सुढृढ़ीकरण का निर्माण कार्य करवाया गया है। जिसकी शुरूआत 19 नवंबर 2022 से कार्य समाप्ति 18 मई 2024 को हुई है। इस नवनिर्मित सड़क की गारंटी अवधि 5 वर्ष तक की है। लेकिन संवेदक ने मुख्य रुट पर भी तीन जगह से अधूरा निर्माण कार्य छोड़ दिया है। अधूरे काम की वजह से सड़क पर फैली गिट्टी से पैदल राहगीरों को ही चलने में मुश्किल हो रहा है। वाहन चालकों को भी इस परेशानी से रूबरू होने को विवश होना पड़ रहा है। जबकि इसे मुख्य मार्ग स्टेट हाइवे-138 का दर्जा प्राप्त है। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड पर नैनवां से वाया मानपुरा, दुगारी, बांसी होते हुए सांवतगढ़, रानीपुरा, भवानीपुरा, दबलाना वाया धनावा तक लगभग 45 किमी तक नई सड़क बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने संवेदक से कार्य शुरू करवाया,जिसमें जहाँ-जहाँ आबादी नहीं वहां पर डामरीकृत सड़क कार्य संपादित कर दिया गया। 

वन विभाग बना रोड़ा
इस मुख्य मार्ग पर दबलाना से बांसी के बीच सांवतगढ से फोकी पिपलिया से बांसी की तरफ लगभग 2 किमी 900 मीटर सड़क वन सीमा में होना बताकर कार्य बंद करवा दिया गया। अधूरा कार्य होने से सड़क के कुछ जगह पर निर्माण के दौरान पुरानी सड़क का डामर भी उखड़ गया है। वन विभाग की रोक के चलते यहां पर गहरे गढ्ढे पउÞे हुए है। गहरे गढ्ढों में बरसाती पानी जमा होेने से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ने से चोटिल हो रहे है। बांसी वाया दुगारी से नैनवां वाले इसी मुख्य मार्ग पर मानपुरा की डुंगरिया से नैनवां की तरफ लगभग तीन किमी सड़क पर भी वन विभाग रोड़ा बना होने से सड़क का निर्माण अधूरा पड़ा है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के संवेदक द्वारा लगभग 39 किमी 100 मीटर तैयार नवीन सड़क पर अधूरे निर्माण के हिचकोले राहगीरों को रास नहीं आ रहे है। तीसरा अधूरा कार्य पिपलिया खाल से सांवतगढ़ के बीच जो कुछ मीटर पर अधुरा निर्माण पड़ा है। 

यह कहा सार्वजनिक निर्माण अधिकारी ने 
जिस जगह पर सड़क अधूरी है, वहां की सीमा वन विभाग की होने से वन विभाग ने स्वीकृति नहीं दी है। जिससे सड़क क्षेत्र में अभी तक अधूरी पड़ी है,संबंधित विभाग से स्वीकृति मिले, तो अधूरी सड़क बन जाएगी।
- रेवतीरमन शर्मा, जेईएन सार्वजनिक निर्माण विभाग, नैनवां। 

Read More डीएलबी स्थित धमकेश्वर महादेव मंदिर में पौषबड़े की प्रसादी का भव्य आयोजन, अधिकारी-कर्मचारीगण बड़ी संख्या में रहे उपस्थित 

यह कहा वन विभाग ने
पीडब्ल्यूडी वाले एनओसी तो लेते नहीं है, डायरेक्ट सड़क निर्माण कर देते है। इससे हमारे स्टॉफ को दिक्कत आती है। निर्माण करने से पहले विभाग हमारी सीमा में निर्माण करने के लिए एफसी में आवेदन करें। डिपार्टमेंट से आदेश आएगा तो निर्माण कर लेगें, अभी तक इस कार्य के लिए आवेदन ही नही किया है। विभाग हमारी सीमा में निर्माण के लिए जल्द एफसी में आवेदन करें। जैसे आदेश आएगा अधूरा कार्य पूर्ण कर लेगें।
- कविता बाई जाट, रेंजर वन विभाग नैनवां। 

Read More NSG और राजस्थान पुलिस के संयुक्त संपूर्ण सुरक्षा संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन, पुलिस अधिकारियों और प्रशिक्षुओं ने दिखाई गहरी रुचि

यह कहा राहगीरों ने 
मैं चौपहिया वाहन से बूंदी से नैनवां गया, जिला मुख्यालय से धनावा वाया बांसी होते हुए नैनवां तक आवाजाही के दौरान छह जगह पर अधूरा निर्माण कार्य का सामना करना पड़ा है। गिट्टी में हिचकोले भरते वाहन से आवागमन में परेशानी हुई है। बांसी से फोकी पिपलिया खाल तक सड़क से डामर ही गायब है। 
- विजय कुमार शर्मा, राहगीर निवासी सीतापुरा। 

Read More विश्व हिन्दी पत्रिका ने कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी को बताया पत्रकारिता का मौन नायक, कहा- जिनके लिए पत्रकारिता सत्ता नहीं, समाज, लोकतंत्र और मानवीय मूल्यों की सांस थी

बूंदी से दलेलपुरा तक इस मुख्य रुट पर अपने निजी काम से गया था। इस मार्ग पर तीन जगहों पर अधूरा निर्माण कार्य है। इधर सांवतगढ़ वाया बांसी होकर नैनवां वाले मुख्य रुट पर भी तीन जगहों पर अधूरा कार्य है। संबंधित विभागीय जिम्मेंदारी नहीं लेने से लोग परेशान है। 
- नवनीत कुमार गौत्तम, राहगीर निवासी गोठड़ा। 

बांसी से वाया धनावा होते हुए बून्दी आवाजाही के दौरान पांच जगहों पर अधूरा निर्माण है। जिला मुख्यालय सड़क सहित एमडीआर-183 मुख्य सड़क पर छह जगह अधूरे निर्माण में फैली गिट्टी आएं दिन राहगीरों का बैलेंस बिगाड़ रही है। संबंधित विभाग सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने भी इस समस्या का अभी तक निर्माण नहीं करवाया है। विभाग को इसकी समस्या का संज्ञान लेकर समाधान करवाना चाहिए।
- सोनू प्रतिहार, क्षेत्रीय निवासी डोड़ी। 

जिला मुख्यालय से बांसी वाया दुगारी-नैनवां मुख्य रुट की इस सड़क पर छह जगह अधुरा कार्य होने से परेशान है। क्षेत्रवासियों को जिला मुख्यालय-धनावा वाया बांसी होते हुए नैनवां तक जोड़ने वाली लगभग 55 किमी मुख्य सड़क पर 6 जगहों पर अधूरा निर्माण होने से राहगीरों को उड़ते गिट्टी के गुब्बार का सामना करना पड़ता है। इस समस्या का जल्द निवारण होना चाहिए।  
- बद्रीविशाल पुरोहित, क्षेत्रीय निवासी बांसी

जिला मुख्यालय के लिए यह बहुप्रतीक्षित मुख्य मार्ग है। दशकों बाद इस सड़क का चौड़ाईकरण व सुढृढ़ीकरण नवनिर्माण कार्य पूरा हुआ है। बून्दी से दलेलपुरा तक, सांवतगढ़ वाया बांसी से नैनवां तक कुल छह जगहों पर अधूरे निर्माण है। यह मार्ग स्टेट हाइवे-138 के अंतर्गत आता है। संबंधित विभागीय उच्चाधिकारियों को भी क्षेत्रवासियों की इस समस्या को लेकर अवगत करवाएंगे। उम्मीद है कि सभी के समन्वय से जल्द-ही सभी अधूरे कार्य पूर्ण हो जाएंगे। 
- अर्चना कंवर हाड़ा, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधी पंसस हिण्डोली

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन