असर खबर का - पीडब्ल्यूडी ने लगवाए स्पीड ब्रेकर

ग्राम पंचायत ने नाली पर से हटवाया अतिक्रमण

असर खबर का - पीडब्ल्यूडी ने लगवाए स्पीड ब्रेकर
नवज्योति में खबर प्रकाशित होने के बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग ने समस्या को गंभीरता से लिया।

सांवतगढ़। पंचायत मुख्यालय सांवतगढ़ बस स्टैंड चौराहे पर बूंदी नैनवा रोड पर स्पीड ब्रेकर नहीं लगने से स्कूली बच्चों सहित आमजन को हादसा होने का खतरा बना रहता था। इस समस्या को दैनिक नवज्योति में 6 जुलाई को सावंतगढ़ बसस्टैंड बना ताल तलैया, मुश्किल हुआ सफर ...शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को दो ब्रेकर मुख्य चौराहे पर और एक स्कूल गेट के पास लगाया हे। वही नाली पर हो रहे अतिक्रमण से ग्राम पंचायत द्वारा अतिक्रमण हटवाकर आमजन को राहत प्रदान की गई है। समस्या को लेकर नवज्योति ने 10 जुलाई के अंक में " गंदे पानी से निकलने को मजबूर जनता" के शीर्षक से खबर को प्रकाशित किया। गंदे पानी से निकलने को मजबूर जनता....17 जुलाई को खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद ग्राम पंचायत द्वारा बुधवार को अतिक्रमण हटवाकर लोगों को राहत प्रदान की गई। वही नाली निर्माण नहीं होने से सड़क पर भर रहे पानी की समस्या से जूझ रहे आमजन को भी जेसीबी से वैकल्पिक व्यवस्था कर फिलहाल पानी की निकासी कर दी गई है। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य अर्चना कंवर हाड़ा, सरपंच रामसिंह मीणा, ग्राम विकास अधिकारी कुलदीप नागर, उप सरपंच लटूरलाल बेरवा सहित वार्ड पंच मौजूद रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

एफएचटीआर प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से की मुलाकात, राजस्थान पर्यटन सचिव शुचि त्यागी भी रहीं उपस्थित एफएचटीआर प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से की मुलाकात, राजस्थान पर्यटन सचिव शुचि त्यागी भी रहीं उपस्थित
फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से मुलाकात कर आरडीटीएम और एमटीएम...
पीएम-सेतु योजना के तहत राजस्थान, यूपी और तेलंगाना के तीन आईटीआई क्लस्टरों के लिए 735.70 करोड़ रुपये मंजूर
बीएसएनएल आरटीटीसी और आर्य कॉलेज के बीच एमओयू, 500 विद्यार्थियों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण
सत्य निकेतन हादसे के बाद डीयू कुलपति के कार्यक्रम में पहुंचने पर NSUI का विरोध, तत्काल इस्तीफे की मांग
पेरिस में हिंदू संगठन के दौरे पर विवाद, महिला कर्मचारियों को अलग रखने के विरोध में बंद एफिल टावर फिर खुला
पंजाब को बर्बाद कर चुकी मान सरकार के मंत्री चीमा, गुलजार सिंह की मौत के जिम्मेदार, दें इस्तीफा : बाजवा
पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का बड़ा हमला, कहा- महिला अपराध में राजस्थान नंबर वन