बे-मौसम की बारिश से विद्यालयों में शिक्षण कार्य हुआ प्रभावित, टपकती छतों के नीचे शिक्षाग्रहण करना विद्यार्थियों की मजबूरी

पांच साल पहले बना था विद्यालय भवन

बे-मौसम की बारिश से विद्यालयों में शिक्षण कार्य हुआ प्रभावित, टपकती छतों के नीचे शिक्षाग्रहण करना विद्यार्थियों की मजबूरी
विद्यालय में चार कक्ष जमींदोज हो गए थे, जबकि अन्य कक्षों की छतें भी खराब हैं।

भण्डेड़ा। नैनवां उपखंड क्षेत्र के 15 विद्यालयों में बारिश के चलते शिक्षा कार्य प्रभावित हो गया है। इन विद्यालयों में कई कक्षों को जमींदोज कर दिया गया था, लेकिन डेढ़ महीने से अधिक समय गुजरने के बाद भी इन विद्यालयों में मरम्मत नहीं की गई और न ही नए भवनों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भण्डेड़ा में छात्रों को टपकती छत के नीचे शिक्षाग्रहण करना पड़ रहा है। यहां की छतों से बारिश का पानी टपकता नजर आ रहा है, जिससे छात्रों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कक्षा आठ और कक्षा दस के छात्र एक ही कक्षा में बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि अन्य कक्षों की स्थिति और भी खराब है। जानकारी के अनुसार, इस विद्यालय में चार कक्ष जमींदोज हो गए थे, जबकि अन्य कक्षों की छतें भी खराब हैं। पुस्तकालय, आर्ट क्राफ्ट रूम, कम्प्यूटर लैब और विज्ञान लैब में भी पानी टपकता है, जिससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को असुविधा हो रही है। यह विद्यालय भवन पांच साल पहले बना था, लेकिन घटिया निर्माण और विभाग की अनदेखी के कारण अब यहां समस्याएं बढ़ गई हैं। विद्यालय प्रशासन और शालाध्यापक इस स्थिति को लेकर परेशान हैं और जल्द से जल्द मरम्मत की मांग कर रहे हैं।

बारिश में छतें टपकते ही छोटी कक्षाओं की छुट्टी 
जैसे ही बारिश का दौर शुरू होता है, कक्षाओं की छतें टपकने लग जाती हैं, जिससे छोटे कक्षाओं को छुट्टी देने या उन्हें बड़ी कक्षाओं में समायोजित करने की मजबूरी बन जाती है। इससे बोर्ड कक्षा के बच्चों को सही तरीके से शिक्षा नहीं मिल पाती। मौसम ठीक रहने पर, विद्यालयों में भामाशाहों द्वारा दिए गए टीनशेड के नीचे बच्चों को बैठाने से कुछ राहत मिल जाती है, लेकिन इस समय हो रही बारिश से शैक्षिक कार्य पर विपरीत असर पड़ रहा है।

नैनवां उपखंड क्षेत्र के कुल 15 विद्यालयों में जर्जर हालत के भवनों को जमींदोज किया गया है और इन विद्यालयों के लिए नए भवनों की डिमांड की गई है।
- ओमप्रकाश नागर, जेईएन। 

भण्डेड़ा में एसडीआरएफ बाढ़ राहत कोष से दो लाख रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है, जिससे जल्द ही विद्यालयों की मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा। हालांकि, जमींदोज हुए भवनों के लिए राशि अभी तक स्वीकृत नहीं हुई है, लेकिन प्रक्रिया चल रही है और जैसे ही राशि स्वीकृत होगी, वहां नए भवनों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
- अनिल गोयल, एसीबीईओ। 

Read More असर खबर का : अटल सरोवर के सामने जलभराव की समस्या से क्षेत्रवासियों को मिली राहत

Post Comment

Comment List

Latest News

जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब ने नया कलेक्शन सेंटर शुरू किया। ज्वेलर्स, रत्न व्यापारियों और उपभोक्ताओं को रत्न, हीरे, मोती...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान: जो सरकार गाय को राष्ट्रमाता नहीं मानती उसे सत्ता से हटाने की जरूरत, बोले- योगी आदित्यनाथ संत नहीं, राजनेता