नई मोटर लगाने से पेयजल समस्या का हुआ समाधान

निमोद के ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से मिली निजात

नई मोटर लगाने से पेयजल समस्या का हुआ समाधान

दैनिक नवज्योति ने इस मुद्दे को 2 दिसंबर के अंक में सर्दी में पेयजल को तरस रही जनता के शीर्षक से प्रमुखता से उठाया था।

सांवतगढ़। ग्राम पंचायत सांवतगढ़ के ग्राम निमोद में पेयजल की मोटर खराब होने से पिछले 2 माह से ग्रामीणों को पेयजल की समस्या उत्पन्न हो रही थी । दैनिक नवज्योति ने इस मुद्दे को 2 दिसंबर के अंक में 'सर्दी में पेयजल को तरस रही जनता' के शीर्षक से प्रमुखता से उठाया था। जिस पर क्षेत्र की पंचायत समिति सदस्य अर्चना कंवर ने विकास अधिकारी हिंडोली व ग्राम विकास अधिकारी सांवतगढ़ को ग्राम वासियों की समस्या से अवगत करवाया। प्रयास करके ग्रामीणों को नई मोटर उपलब्ध करवाई।
 जिस पर ग्रामीणों ने पंचायत समिति सदस्य अर्चना कंवर ने लोगों की समस्या को गंभीरता से लिया और समस्या को हल करने में मदद की। खबर प्रकाशित होने के चार दिन बाद ही समस्या का समाप्त होने पर ग्रामीण फोरूलाल मीणा , राकेश बैरवा, बंसीलाल सैनी, कमलेश मीणा सहित ग्रामवासियों ने दैनिक नवज्योति का आभार व्यक्त किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

मणिपुर में सुरक्षाबलों ने ताओथोंग खुनौ से प्रतिबंधित संगठन की सक्रिय महिला कैडर को गिरफ्तार किया, तलाशी अभियान जारी मणिपुर में सुरक्षाबलों ने ताओथोंग खुनौ से प्रतिबंधित संगठन की सक्रिय महिला कैडर को गिरफ्तार किया, तलाशी अभियान जारी
मणिपुर पुलिस ने इंफाल और टेंग्नौपाल में सैन्य अभियानों के दौरान चार सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। थौबल में एक...
राजस्थान विधानसभा में किशनगढ़ यातायात व्यवस्था पर सवाल, मंत्री बेढम ने चालान, पुलिस जाब्ता और ट्रैफिक कैमरों की योजनाओं की दी जानकारी 
स्पेन में भीषण हादसा: आग लगने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत 4 अन्य घायल
मस्तिष्क को सक्रिय करता है हाथ से लिखना
राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का भारत दौरा: पीएम मोदी बोले मैक्रों से मिलने के लिए उत्सुक, बातचीत से दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी होगी मजबूत
राजस्थान हाईकोर्ट में फिर से बम ब्लास्ट की मिली धमकी, जानें पूरा मामला 
निजी बैंकों एवं वित्तीय कंपनियों के दबाव में घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट, निवेशकों को लाखों रूपए दांव पर